IRCTC Tour Package: अंडमान निकोबार के समुद्र किनारे मनाएं नया साल और क्रिसमस, पैकेज में होटल और फूड शामिल

IRCTC Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC का शानदार ऑफर है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:20 PM
IRCTC 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है।

IRCTC Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC का शानदार ऑफर है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। अंडमान एंड निकोबार आईलैंड एक बेस्ट जगह है। जहां जाकर आप एडवेंचर और खूब सारा मजा कर सकते हैं। समुद्र किनारे बैठ नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं।

6 दिन का अंडमान का टूर पैकेज

आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 46,600 रुपये देने होंगे। हालांकि, अलग-अलग टैरिफ के लिए यह अलग हो सकता है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है। इसमें फ्लाइट का कोई खर्च शामिल नहीं है। फ्लाइट आपको अपने आप करानी होगी। ये टूर पैकेज आप कभी भी ले सकते हो, इसमें कोई दिन तय नहीं है।


 

IRCTC अंडमान और निकोबार का जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC अंडमान और निकोबार का जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है।

46,600 रुपये से शुरू है टूर IRCTC टूर पैकेज

IRCTC के टूर पैकज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट शामिल है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 46,600 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 37,410 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 59,800 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लोकल IRCTC ऑफिस में जा सकते हैं।

केंद्र का सरकारी घाटा अप्रैल से अक्टूबर के बीच बढ़कर 7.58 लाख करोड़ रहा, FY23 के टारगेट का 45.6%

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।