समर वेकेशन में जाएं अंडमान, IRCTC 39,600 में दे रहा है फ्लाइट, होटल और फूड, इतने कम में दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC Tour Package: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं। समर वेकेशन में घूमने के लिए IRCTC शानदार ऑफर लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का सस्ता और बजट में आने वाला टूर पैकेज दे रहा है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 7:43 PM
IRCTC)अंडमान और निकोबार का सस्ता और बजट में आने वाला टूर पैकेज दे रहा है।

IRCTC Tour Package: क्या आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं। समर वेकेशन में घूमने के लिए IRCTC शानदार ऑफर लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का सस्ता और बजट में आने वाला टूर पैकेज दे रहा है। यहां शाम के समय जमकर मस्ती और मजा समुद्र किराने कर सकते हैं। यहां वाटर स्पोर्टस का मजा भी ले सकते हैं।

23,600 रुपये से शुरू है टूर IRCTC टूर पैकेज

IRCTC के टूर पैकज में आने जाने की हवाई टिकट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट शामिल है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 39,600 रुपये से हो रही है। अगर तीन लोग यानी 2 एडल्ट और एक बच्चा के लिए टूर पैकेज के लिया गया है तो 39,600 रुपये एक व्यक्ति के लिए चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 40,900 रुपये हर एक लिए चुकाने होंगे। अगर टूर पैकेज एक के लिए लिया गया है तो 53,400 रुपये देने होंगे।


यहां से शुरू होगा ट्रिप

यह ट्रिप कोलकाता से शुरू होगा। अगर आप किसी और राज्य में रहते हैं तो पहले आपको कोलकाता एयरपोर्ट आना होगा। वहां से आपको अंडमान की फ्लाइट मिलेगी। आप अपने राज्य से भी अंडमान के टूर पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

सरकारी कर्मचारी LTC का उठा सकते हैं फायदा

सरकारी कर्मचारी अंडमान घूमने के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लोकल IRCTC ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।

6 दिन का है अंडमान का टूर पैकेज

IRCTC टूरिस्टों को 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक आप समय रहते बुकिंग करा लें। ताकि, कम कीमत का लाभ उठा सकें।

Technical View: निफ्टी ने बनाया लॉन्ग बेयरिश कैंडल, सेंटीमेंट कमजोर, 19 मई को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।