IRCTC Tour Package: अगर बच्चों का स्कूल शुरू होने से पहले अगले हफ्ते के वीकेंड पर घूमने के प्लान कर रहे हैं, तो आपको बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अगले हफ्ते 30 मार्च को उदयपुर लेकर जा रहा है। ये टूर पैकेज अब तक के सबसे कम प्राइस 5175 रुपये में मिल रहा है। 5175 रुपये में ट्रेन की आने-जाने की टिकट, होटल, फूड और लोकल ट्रांसपोर्ट शामिल है। तो फिर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, आप तुरंत इसकी बुकिंग करा सकते है।
