IRCTC Tour Package: सिर्फ 41,300 रुपये में देखिये कश्मीर की हसीन वादियां, इतने सस्ते में दोबारा नहीं मिलेगा मौका

IRCTC Kashmir Tour Package: कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इसकी खूबसूरती सभी को मोह लेती है। IRCTC कश्मीर घूमने के लिए आपके लिए सस्ता और अच्छा मौका लाया है। कश्मीर टूर पैकेज की खासियत है कि इसमें 6 दिन के टूर पैकेज में आपको आने जाने की फ्लाइट, होटल और फूड सब मिलेगा

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 10:31 AM
IRCTC का कश्मीर टूर पैकेज 9 अप्रैल से शुरू होगा।

IRCTC Kashmir Tour Package: कश्मीर घूमने का अपना मजा है क्योंकि इसकी खूबसूरती सभी को मोह लेती है। IRCTC कश्मीर घूमने के लिए आपके लिए सस्ता और अच्छा मौका लाया है। कश्मीर टूर पैकेज की खासियत है कि इसमें 6 दिन के टूर पैकेज में आपको आने जाने की फ्लाइट, होटल और फूड सब मिलेगा। आपको बुकिंग के लिए किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) कश्मीर ले जाने का टूर पैकेज 9 अप्रैल से शुरू होगा। इस टूर पैकेज का नाम जन्नत-ए-कश्मीर रखा गया है।

IRCTC कश्मीर टूर पैकेज – 6 दिन और 5 रात

IRCTC के कश्मीर टूर पैकेज का नाम जन्नत-ए-कश्मीर है और ये पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। IRCTC का ये टूर पैकेज 9 अप्रैल 2023 से शुरू कर रहा है। ये टूर पैकेज इंदौर से शुरू है। टूर पैकेज के तहत आपको इंदौर से फ्लाइट कश्मीर लेकर जाएगी। ऐसे ही वापसी भी कश्मीर से फ्लाइट से होगी। इसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम दिखाया जाएगा। आपको ठहरने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी। साथ ही 5 ब्रेकफास्ट (Breakfast) और 5 डिनर (Dinner) मिलेंगे। लोकल घूमने के लिए गाड़ी मिलेगी। IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी ट्वटिर के जरिये दी है।


 

41300 रुपये से शुरू है IRCTC का टूर पैकेज

कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 41,300 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 60,100 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 44,900 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 44,000 रुपये हर एक के लिए देने होंगे। अगर बच्चे के साथ जाते हैं लेकिन एक्स्ट्रा बेड नहीं लेते तो 41,300 रुपये हर एक के लिए देना होगा। IRCTC की इस कॉस्ट में फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं LTC का फायदा

सरकारी कर्मचारी IRCTC के टूर पैकेज के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं। आप अपने ऑफिस में सभी बिल जमा करके एलटीसी क्लेम ले सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या कस्टमर केयर पर आपको इसके बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी।

Stock Market Today Live: सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,150 के आसपास, कैपिटल गुड्स, मेटल शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।