सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे हुआ बंद
सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे हुआ बंद
अच्छी शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तर से बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी, सेंसेक्स लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि FMCG, ऑटो, IT शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वहीं मेटल, PSE, फार्मा, एनर्जी शेयरों में बढ़त के साथ बंद हुआ।
Bharti Airtel, IndusInd
सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे हुआ बंद
अच्छी शुरुआत के बाद बाजार में ऊपरी स्तर से बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी, सेंसेक्स लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि FMCG, ऑटो, IT शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वहीं मेटल, PSE, फार्मा, एनर्जी शेयरों में बढ़त के साथ बंद हुआ।
Bharti Airtel, IndusInd Bank, Reliance Industries, HDFC Bank और SB निफ्टी के टॉप लूजर हैं। वहीं Adani Enterprises, Adani Ports, Asian Paints, Tata Steel और Titan Company निफ्टी के टॉप गेनर हैं।
बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 57,555.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 71.15 अंक यानी 0.42 फीसदी टूटकर 16,972.15 के स्तर पर बंद हुआ।
Balu Forge का शेयर 4 फीसदी भागा
Balu Forge के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। दरअसल, कंपनी को मिडिल-ईस्ट की ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी से पावरट्रेन सब-असेंबली की सप्लाई के लिए ट्रायल ऑर्डर मिला है। ट्रायल ऑर्डर में शुरू में सब-असेंबली के 10,000 सेटों की सप्लाई शामिल है, जिसे सालाना 50,000 से अधिक तक बढ़ाने की गुंजाइश है। इंजीनियरिंग कंपनी ने इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत सप्लाई शुरू कर दी है और आगामी तिमाहियों में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। इन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल उन इंजनों के प्रोडक्शन में किया जाएगा जो अलग-अलग तरह के ट्रैक्टरों को पावर देंगे।
फिलहाल एनएसई पर शेयर 4.07 रुपये यानी 4.59 फीसदी की बढ़त के साथ 93.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
KPIT Technologies का शेयर 7 फीसदी चढ़ा
केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दरअसल SDM (Software-Defined Mobility ) के लिए Honda के साथ पार्टनरशिप की है। SDV स्पेस में KPIT टेक के लिए दूसरी बड़ी डील हुई है। नवंबर में Renault के साथ भी करार किया था। कंपनी Honda को 2030 तक सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन मुहैया कराएगी । कंपनी 2030 Honda के लिए SDM रोडमैप तैयार करेगी ।
Max Financial Services के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटा
Max Financial Services के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। दरअसल प्रमोटर ग्रुप अपनी 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहता है और बाकी हिस्सेदारी से मुनाफे के लिए तेजी का इंतजार करेगा। मैक्स फाइनेंशियल में प्रमोटर ग्रुप की 11.45 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं सौदे में दिलचस्पी रखने वाले सीवीसी कैपिटल, बैन कैपिटल और टीए एसोसिएट्स जैसे प्राइवेट इक्विटी प्लेयर्स मैक्स फाइनेंशियल चाहते हैं कि प्रमोटर्स अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से निकल लें।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
वहीं ट्रेजरी यील्ड में तेजी से कल सोने के भाव में कमजोरी देखने को मिली। मंगलवार को स्पॉट गोल्ड का भाव 0.2% गिरकर 1,909.55 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 0.3% की गिरावट के साथ 1,910.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं गोल्ड की कीमत आज 15 मार्च को 57,500 के आसपास कारोबार करती नजर आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी हल्की गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 52,271 रुपये पर नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
वहीं ट्रेजरी यील्ड में तेजी से कल सोने के भाव में कमजोरी देखने को मिली। मंगलवार को स्पॉट गोल्ड का भाव 0.2% गिरकर 1,909.55 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 0.3% की गिरावट के साथ 1,910.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं गोल्ड की कीमत आज 15 मार्च को 57,500 के आसपास कारोबार करती नजर आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी हल्की गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 52,271 रुपये पर नजर आया। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IPO ला रही Federal Bank की सब्सिडियरी NBFC
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड हिस्सेदारी बिक्री में लगभग 50 अरब रुपये का वैल्युएशन मांग रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह 2024 तक अपना नियोजित आईपीओ लॉन्च कर सकता है। वित्तीय कंपनियों की व्यापक वैश्विक बिकवाली के हिस्से के रूप में फेडरल बैंक के शेयर मंगलवार को लगभग 1.4% गिर गए। इस साल स्टॉक में लगभग 8% की गिरावट आई है, जिससे कंपनी का मूल्य लगभग 3.3 बिलियन डॉलर हो गया है।
BSNL की 4G सर्विस के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार
भारत में 5जी सर्विस (5G Service) शुरू हो चुकी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अभी तक 4जी सर्विस की शुरुआत भी नहीं कर पाई है। बीएसएनएल के ग्राहकों को 4जी सर्विस के लिए अब भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसकी जानकारी खुद सरकार ने संसद में दी है. मालूम हो कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में एक लाख 4जी साइट्स के लिए टेंडर जारी किया था। बिड के 23 नवंबर 2022 को खोला गया था. टेंडर आवंटन करने की प्रोसेस अपने आखिरी चरण में है। अब सर्विस की शुरुआत परचेज ऑर्डर जारी करने के 18 महीने से 24 महीने के अंदर होगी।
Voltas पर Nomura की राय
नोमुरा ने वोल्टास पर खरीदारी की राय दी है और 1083 रुपये का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने कहा है कि जनवरी 2023 में सेकेंडरी मार्केट शेयर स्थिर रहा, मैनेजमेंट को सुधार की उम्मीद है। कंपिटिटीव इंटेसिटी में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। अप्रैल में कीमतें बढ़ाने पर विचार, सेकेंडरी डिमांड पर निर्भर करेगा। मैनेजमेंट को छोटी अवधि में EBIT मार्जिन 9% तक पहुंचने का भरोसा है। SKU लॉन्च से VoltBek में मैनेजमेंट का आक्रामक रुख है। प्रोजेक्ट कारोबार में मैनेजमेंट बिना शर्त वाले बैंक गारंटी लेना बंद कर दिया है।
बाजार ने सारी बढ़त गंवाई
बाजार ने सारी बढ़त गंवाई है। निफ्टी 17090 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप में 0.50% की बढ़त देखने को मिल रही है। मेटल शेयरों की चमक बढ़ी है। फार्मा और ऑटो शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। रियल्टी, NBFCs और ऑटो एंसिलरी में तेजी देखने को मिली।
FMCG और कुछ अदाणी शेयरों में दबाव बना।
LTIMindtree पर Jefferies की राय
जेफरीज ने LTIMindtree पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है। और स्टॉक के लिए 3710 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने कहा है कि इंटीग्रेशन से कंपनी को आगे बड़ा फायदा मिलने वाला है। ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट बेहद पॉजिटिव नजर आ रहा है। आगे मौके और पार्टनरशिप को लेकर भी मैनेजमेंट को भरोसा है। हालांकि, कुछ क्लाइंट्स छोटी अवधि में सतर्क नजर आ रहे हैं। FY027 तक सिनर्जी आय 1 अरब डॉलर का लक्ष्य और मार्जिन में 200 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी आशावादी है। ग्रोथ और एग्जीक्युशन रिस्क के लिहाज से 26x का वैल्युएशन बेहतर दिख रहा है।
नीलकंठ मिश्रा ने Credit Sussie से दिया इस्तीफा
Credit Sussie के एशिया पेसेफिक को-हेड नीलकंठ मिश्रा को लेकर बड़ी खबर आई है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग को सूत्रों ने बताया कि वो जल्द एक्सिस बैंक को ज्वाइन कर सकते है। एक्सिस बैंक में नीलकंठ मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबरें है। माना जा रहै है कि वो Axis Bank के रिसर्च बिजनेस हेड बनने जा रहे है। बीते 20 साल से नीलकंठ मिश्रा Credit Sussie को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Cipla का शेयर में तेजी
कंपनी और Cipla (EU), UK और Meditab Holdings सब्सिडियरी ने अफ्रीका की Capitalworks SSA के साथ Cipla Quality Chemical Industries (CQCIL) में 51.18% हिस्सेदारी बेचने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। इस बिक्री के बाद CQCIL इस कंपनी की सब्सिडियरी नहीं रहेगी।मई 2023 तक 25-30 मिलियन डॉलर में इस बिक्री के पूरा होने की उम्मीद है।
एनएसई पर सिप्ला का शेयर फिलहाल 9.55 रुपये यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 879 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
म्यूचुअल फंड्स ने अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश घटाया
ICICI Direct की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि Adani Ports में म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग मासिक आधार पर 28% तक घटा है। 28% की ये गिरावट शेयरों की संख्या के हिसाब से है। शेयरों की कुल वैल्यू के लिहाज से देखें तो ये करीब 30% तक घटा है। Ambuja Cements और Adani Enterprises की बात करें तो इन दोनों शेयरों में म्यूचुअल फंड्स ने क्रमश: 19% और 15% तक हिस्सेदारी घटाई है। इस ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट की मानें तो म्यूचुअल फंड्स के अदाणी एक्सपोजर का करीब 98% बदलाव एक्टिव फंड्स के जरिए हुए हैं।
TVS Motor Company को 125 करोड़ रुपये के एनसीडी के आवंटन के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली
कंपनी को बोर्ड 1 लाख रुपए के फेस वैल्यू पर 12,500 नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इस NCDs के मैच्योर होने की तारीख 13 मार्च 2026 होगी।
एनएसई पर टाटा मोटर्स का शेयर 0.75 रुपये यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 1045.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 1,057.35 रुपये है जबकि डे लो 1,040.55 रुपये है।
Sona BLW पर Jefferies की राय
जेफरीज ने Sona BLW पर खरीदारी की राय दी है और 575 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने कहा है कि इलेक्ट्रिफिकेशन में बढ़त के लिए कम्पोनेन्ट पोर्टफोलियो विस्तार की रणनीति अच्छी है। ग्लोबल ऑटो में ऑटोनोमस ट्रेंड्स के लिहाज से पोर्टफोलियो विस्तार की रणनीति बेहतर है। बड़े ऑर्डरबुक से ग्रोथ के मौके शानदार दिख रहा है। FY23-26 के बीच आय/EPS करीब 31%/40% CAGR रहने का अनुमान है। FY24 PE के लिए वैल्युएशन 38x पर बेहतर लग रहा, आउटलुक मजबूत है। PLI के लाभ से अनुमान में तेजी हो सकती है।
IndusInd Bank पर Morgan Stanley की राय
Morgan Stanley ने इंडसइंड बैंक पर ओवरवेट रेटिंद की राय देते हुए 1525 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 3 की जगह 2 साल कार्यकाल बढ़ाने को लेकर मैनेजमेंट को RBI से स्पष्टता नहीं है। नीचे के 20% एरिया में लोन ग्रोथ गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं है। मैक्रो आउटलुक खराब होने से रिस्क बढ़ेगा। वहीं मार्जिन 4.2-4.3% के बीच रह सकता है। क्रेडिट कॉस्ट 110-130 बेसिस प्वॉइंट के गाइडेंड रेंज में रहने का अनुमान है।
RailTel Corporation of India का शेयर इंट्राडे में 5% चढ़ा
आज शुरुआती कारोबार में RailTel Corporation of India का शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल, कंपनी को C-DAC से 287.57 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर मिला है। इसमें आईटी इंफ्रा की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशनट और टेस्टिंग से लेकर शुरू करने तक का काम करना है। ये काम नई दिल्ली में स्थिति ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर के लिए होगा। इसके अलावा बंगलुरु में ट्रेनिंग और सपोर्ट की भी जिम्मेदारी होगी।
फिलहाल एनएसई पर RailTel Corporation of India का शेयर 3.00 रुपये यानी 2.86 फीसदी की बढ़त के साथ 108.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
IDFC First Bank पर CLSA की राय
CLSA ने IDFC First Bank पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 75 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए ने कहा कि लायबिलिटी में बेहतर किया लेकिन आस्किंग रेट में ऊपरी स्तर पर बना रहेगा। मर्जर के बाद रिटेल ट्रांसफॉर्मेशन और लायबिलिटी बेहतर कर रहे, काम जारी है। लोन बुक डी-कंस्ट्रक्शन से ग्रोथ, यील्ड और क्रेडिट कॉस्ट बेहतर होने की उम्मीद है। ऊंचे कैपेक्स से RoE पर दबाव, नए लीवर्स दिखने के बाद सामान्य होगा ।
PNC Infratech ने हाईवे के लिए सबसे कम लगाई बोली, शेयर शेयर 5 फीसदी भागा
PNC Infratech का शेयर आज इंट्राडे में 5 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया है। दरअसल वाराणसी-रांची-कोलकाता के बीच 6 लेन की ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए सबसे कम बोली लगाई है । ये बिहार में भारतमाला परियोजना और हाइब्रिट एन्युटी मोड के तहत NHAI ये प्रोजेक्ट तैयार करा रहा है । कंपनी ने 1,260 करोड़ रुपए की बोली लगाई है । कंपनी को 24 महीने में इस प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा और कंस्ट्रक्शन के बाद 15 साल तक इसकी देखभाल करनी होगी ।
फिलहाल शेयर एनएसई पर 6.85 रुपये यानी 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 291.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
AU Small Finance Bank पर Morgan Stanley की राय
Morgan Stanley ने AU Small Finance Bank परओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 835 रुपये का लक्ष्य दिया है। बैंक ने मध्यम अवधि में लोन ग्रोथ गाइडेंस 25-30% पर बरकरार रखा है। मैनेजमेंट का मार्जिन दायरे में रहने का भरोसा है। महंगाई बढ़ने से छोटी अवधि में मार्जिन पर कुछ असर संभव है। एसेट क्वॉलिटी ट्रेंड ऊंचे ब्याज दरों के बाद भी मजबूत स्थिति में है।
टेलीकॉम पर CLSA की राय
सीएलएसए पर टेलीकॉम सेक्टर पर जारी अपने रिपोर्ट रिसर्च में कहा है कि Reliance Jio ने 399 रुपए का एंट्री लेवल फैमिली पोस्ट पेड प्लान का एलान किया है। 99 रुपए प्रति सिम पर 3 एड-ऑन की सुविधा मिलेगाी। नए प्लान के तहत 4 पोस्टपेड कनेक्शन के लिए 696 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी ने 699 रुपए के फैमिली प्लान का भी एलान किया है। Jio का नया इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान 299 रुपए से शुरू होगा। 299 रुपए के प्लान का मतलब है कि मौजूदा 199 रुपए के प्लान में 50% का इजाफा हुआ है। एंट्री लेवल के फैमिली प्लान के आने के बाद सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। Jio के 996 रुपए के ऑफर को Bharti Airtel और Vodafone Idea के 999 रुपए के ऑफर तुलना कर सकते है।
बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ
बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 505.54 अंक यानी 0.87 फीसदी की मजबूत के साथ 58,405.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 156.35 अंक यानी 0.92 फीसदी की मजबूत के साथ 17,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Adani Enterprises, Adani Ports, IndusInd Bank, Maruti Suzuki और Bajaj Finserv निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं Bharti Airtel, Sun Pharma, SBI Life Insurance और ONGC टॉप लूजर हैं
Cipla पर फोकस
कंपनी और Cipla (EU), UK और Meditab Holdings सब्सिडियरी ने अफ्रीका की Capitalworks SSA के साथ Cipla Quality Chemical Industries (CQCIL) में 51.18% हिस्सेदारी बेचने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। इस बिक्री के बाद CQCIL इस कंपनी की सब्सिडियरी नहीं रहेगी। मई 2023 तक 25-30 मिलियन डॉलर में इस बिक्री के पूरा होने की उम्मीद है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16994 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16938 और 16847 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17176 फिर 17232 और 17323 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39195 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39044 और 38802 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39680 फिर 39830 और 40073 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
14 मार्च को कैसी रही थी बाजार की चाल
14 मार्च को बाजार पर लगातार चौथे दिन बिकवाली देखने को मिली। फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 338 अंक गिरकर 57900 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 111 अंक गिरकर 17043 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोलो शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
FIIs-DIIs के आंकड़े
मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 3,087 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं, कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,122 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस महीने अब तक FIIs की कुल खरीदारी 9,728 करोड़ रुपए की रही है। जबकि, DIIs की इस महीने कुल खरीदारी 10,470 करोड़ रुपए की रही है।
Texmaco Rail के बोर्ड ने रेल ईपीसी कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दी
टैक्समेको रेल एंड इंजीनियरिंग के बोर्ड ने अपने रेलवे ईपीसी कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने मंगलवार को अपने पूरे रेल ईपीसी यानि इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कारोबार को दो अलग इकाईयों में ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। बोर्ड के मुताबिक कारोबार को कंपनी की दो पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयों को बेचा जाएगा। रेल ईपीसी कारोबार में कालिंदी रेल और ब्राइट पावर यूनिट शामिल हैं।