वैष्णो देवी जाने का है प्लान, तुरंत करें बुकिंग, IRCTC इस टूर पैकेज पर दे रहा है 33% की छूट

Indian Railways: अगर आप भी माता वैष्णो के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) अच्छा मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी वैष्णो देवी के साथ उत्तर भारत के फेमस तीर्थ स्थलों के भी दर्शन कराए

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 12:51 PM
Indian Railways: अगर आप भी माता वैष्णो के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) अच्छा मौका लेकर आया है।

Indian Railways: अगर आप भी माता वैष्णो के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) अच्छा मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी वैष्णो देवी के साथ उत्तर भारत के फेमस तीर्थ स्थलों के भी दर्शन कराएगा। ये टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है। यह टूर पैकेज 11 अगस्त 2023 से शुरू होगा। इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन, आगरा और अयोध्या जैसी जगह दिखाई जाएंगी। अगर आप भी आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का फायदा उठाना चाहते हैं तो तुरंत इसे बुक कर दें.

भारत गौरव टूरिज्म के जरिये कराए जाएंगे दर्शन

टूर पैकेज के तहत आपको सभी शहरों में पुराने मंदिरों, महलों और पुरानी धार्मिक जगहों के दर्शन कराएं जाएंगे। इससे आपको अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इस टूर पैकेज के बारे में तमाम जानकारी मिल जाएगी। ये टूर पैकेज 11 अगस्त से शुरू होगा।


ये है टूर पैकेज की कॉस्ट

भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन के जरिये शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में यात्रियों को इकोनॉमी क्लास के लिए 17,700 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। साथ ही स्टैंडर्ड क्लास के ल‍िए 27,400 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। कंफर्ट क्लास के ल‍िए क‍िराया 30,300 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। इस बार आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को 33 फीसदी की छूट भी दी है।

11 दिन का है टूर पैकेज

यात्रियों के लिए भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन 11 अगस्त 2023 से शुरू होकर 21 अगस्त 2023 तक चलेगी। भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन कोलकाता रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। यानी, इस ट्रेन जर्नी की शुरुआत कोलकाता से होगी। कोलकाता के बाद ये ट्रेन मेचेदा, खडगपुर, झारग्राम, टाटानगर, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

यहां मिल जाएगी जानकारी

टूर पैकेज में यात्रियों को भोजन, इंश्योरेंस और टूर गाइड और होटल की सर्विस मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। आप 8595904082 या 8595904077 नंबर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।

Zeal Global Services IPO: खुल गया आईपीओ में पैसे लगाने का मौका, चेक करें कंपनी का क्या है कारोबार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।