IRCTC लेकर आया थाईलैंड का टूर पैकेज, मिलेगी फ्लाइट और होटल की सर्विस

IRCTC: क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 5:12 PM
IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC: क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकज काफी किफायती है। अगर आप भी सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड बेस्ट जगह है क्योंकि यहां आपको वीजा मिलने में परेशानी नहीं होती क्योंकि भारतीयों के लिए यहां वीजा ऑन अराइवल है। ये टूर पैकेज लखनऊ से मिल रहा है।

बैंकॉक टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है। ये टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो आपको 67,500 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति जाते हैं तो हर एक शख्स के लिए 57,900 रुपये देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो भी हर एक व्यक्ति के लिए 48,700 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।


थाईलैंड में मिलता है वीजा ऑन अराइवल

थाईलैंड में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। यानी, आपको वीजा पहले से लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप जब थाईलैंड के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो वहां आपको वीजा फीस देनी होगी और आपके पासपोर्ट पर वीजा पर लग जाएगा।

मिलेंगी यह सभी सर्विस

लखनऊ से बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट मिलेगी। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। IRCTC थाईलैंड का 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में थाईलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा।

मार्केट आउटलुक : निफ्टी 19400 के नीचे हुआ बंद, जानिए 25 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।