Get App

IRCTC लेकर आया थाईलैंड का टूर पैकेज, मिलेगी फ्लाइट और होटल की सर्विस

IRCTC: क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 5:12 PM
IRCTC लेकर आया थाईलैंड का टूर पैकेज, मिलेगी फ्लाइट और होटल की सर्विस
IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC: क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) थाईलैंड का टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकज काफी किफायती है। अगर आप भी सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड बेस्ट जगह है क्योंकि यहां आपको वीजा मिलने में परेशानी नहीं होती क्योंकि भारतीयों के लिए यहां वीजा ऑन अराइवल है। ये टूर पैकेज लखनऊ से मिल रहा है।

बैंकॉक टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है। ये टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो आपको 67,500 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति जाते हैं तो हर एक शख्स के लिए 57,900 रुपये देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो भी हर एक व्यक्ति के लिए 48,700 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

थाईलैंड में मिलता है वीजा ऑन अराइवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें