IRCTC Vaishno Devi Tour Package: भारत में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी मानता है। यहां देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे के अंडरटेकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। वैष्णो देवी का टूर पैकेज अहमदाबाद से शुरू होगा। IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी एक्स (Twitter) के जरिये दी है।
गुजरात के अहमदाबाद से वैष्णो देवी तक का टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से होगी। इस टूर पैकेज के यात्री जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, रतलाम और नागदा स्टेशनों से चढ़ और उतर सकेंगे। ये टूर पैकेज 4 अक्टूबर से शुरू है और 22 नवंबर तक आप इसके लिए बुकिंग करा सकते हैं। ये टूर पैकेज हर हफ्ते बुधवार को शुरू होता है।
ये टूर पैकेज हर हफ्ते बुधवार को शुरू होता है।
पैकेज की कीमत कितनी होगी?
टूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होंगे। यह यात्री की चुनी हुई केटेगरी पर निर्भर करेगा। इस पैकेज के लिए 9,500 रुपये प्रति व्यक्ति का देना होगा। अगर आप स्लीपर क्लास में अकेले व्यक्ति के लिए यह टूर पैकेज बुक कर रहे हैं तो आपको 19,900 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अगर आपको दो लोगों के लिए बुकिंग करनी है तो आपको प्रति व्यक्ति 11,300 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 9,500 रुपये खर्च होंगे। वहीं, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 8,500 रुपये और बिना बेड के 7,300 रुपये चार्ज है।
अगर आप थर्ड एसी क्लास में अकेले व्यक्ति के लिए यह टूर पैकेज बुक कर रहे हैं तो आपको 23,500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अगर आपको दो लोगों के लिए बुकिंग करनी है तो आपको प्रति व्यक्ति 14,900 रुपये खर्च करने होंगे। तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 13,100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 12,100 रुपये और बिना बेड के 10,900 रुपये का चार्ज है।
इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर या इस लिंक के जरिए की जा सकती है।