Get App

IRCTC Vaishno Devi Package: अहमदाबाद से 9,500 रुपये में जा सकते हैं वैष्णो देवी, आईआरसीटीसी लेकर आया टूर पैकेज

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: भारत में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी मानता है। यहां देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे के अंडरटेकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए किफायती टूर पैकेज लेकर आया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 7:02 PM
IRCTC Vaishno Devi Package: अहमदाबाद से 9,500 रुपये में जा सकते हैं वैष्णो देवी, आईआरसीटीसी लेकर आया टूर पैकेज
ये टूर पैकेज 4 अक्टूबर से शुरू है और 22 नवंबर तक आप इसके लिए बुकिंग करा सकते हैं।

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: भारत में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी मानता है। यहां देश भर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे के अंडरटेकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। वैष्णो देवी का टूर पैकेज अहमदाबाद से शुरू होगा। IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी एक्स (Twitter) के जरिये दी है।

वैष्णों देवी टूर पैकेज

गुजरात के अहमदाबाद से वैष्णो देवी तक का टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से होगी। इस टूर पैकेज के यात्री जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, रतलाम और नागदा स्टेशनों से चढ़ और उतर सकेंगे। ये टूर पैकेज 4 अक्टूबर से शुरू है और 22 नवंबर तक आप इसके लिए बुकिंग करा सकते हैं। ये टूर पैकेज हर हफ्ते बुधवार को शुरू होता है।

ये टूर पैकेज हर हफ्ते बुधवार को शुरू होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें