बजट के बाद MF निवेशक को कंफ्यूजन है। कहां निवेश करें यह प्रश्न खड़ा है। ग्रोथ या डिविडेंड विकल्प में ज्यादा मुनाफा किसमें है। इसका फैसला करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। इक्विटी और डेट MF में डिविडेंड पर टैक्स TREATMENT कैसा है। इन सब प्रश्नों पर निवेशकों को उत्तर देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के शो योर मनी पर Optima Money Mangers के MD पंकज मठपाल जुड़ गये हैं।
MF निवेशक - ग्रोथ या डिविडेंड !
- बजट 2020 में DDT कंपनियों पर से खत्म हुआ है।
- DDT अब निवेशक को देना होगा
- निवेशक के टैक्स स्लैब पर DDT लागू है
- डिविडेंड से कमाई पर 30 प्रतिशत तक टैक्स लगता है
- इक्विटी म्यूचुअल फंड पर STCG 15 प्रतिशत है
- इक्विटी MF या शेयर पर LTCG 10 प्रतिशत है
- गोल्ड या डेट फंड पर STCG टैक्स स्लैब पर लगता है
- टैक्स स्लैब के मुताबिक डिविडेंड लागू होगा
- डेट फंड पर इंडेक्सेशन के साथ 20 प्रतिशत LTCG लगेगा
- 50 लाख से ज्यादा कमाई पर सरचार्ज देना होगा
- टैक्स की राशि पर 4 प्रतिशत हेल्थ और एजुकेशन सेस लगेगा
- इक्विटी फंड पर DDT 11.65 प्रतिशत देना होगा
- पुराने स्लैब में 20 प्रतिशत, 30 प्रतिशत स्लैब पर DDT कम है
- नए स्लैब में 10 प्रतिशत स्लैब पर DDT ज्यादा है
- डेट फंड पर DDT 29.12 प्रतिशत है
- निवेशक को पुराने टैक्स के मुताबिक ज्यादा बचत होगी
- ऊपरी टैक्स स्लैब पर दोनों विकल्पों में ज्यादा अंतर नहीं है
आपको निवेश करने के लिए अवधि के हिसाब से लक्ष्य के साथ कुछ फंड सुझाये गये हैं जो कि इस प्रकार हैं।
5 साल का लक्ष्य
रिटर्न (5 साल) रिटर्न (10 साल)
MA Large-cap Fund 10.22 प्रतिशत 14.81 प्रतिशत
Eqt: Large-cap (Category) 6.85 प्रतिशत 6.85 प्रतिशत
10 साल का लक्ष्य
रिटर्न (5 साल) रिटर्न (10 साल)
Invesco India Growth Opp 9.49 प्रतिशत 13.02 प्रतिशत
Eqt:Large Mid-cap (Category) 8.54 प्रतिशत 12.45 प्रतिशत
15 साल का लक्ष्य
रिटर्न (5 साल) रिटर्न (10 साल)
SBI Focused Equity Fund 11.08 प्रतिशत 17.12 प्रतिशत
20 साल का लक्ष्य
रिटर्न (5 साल) रिटर्न (10 साल)
Kotak Emr Eqt Fund 11.03 प्रतिशत 15.39 प्रतिशत
Equity: Mid-cap 8.72 प्रतिशत 13.11 प्रतिशत
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
