क्या अभी है एफडी में निवेश करने का बेस्ट टाइम? जानें कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज

FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के इस फैसले से सीनियर सिटीजन और अन्य बैंक ग्राहकों को एफडी जमा पर अधिक ब्याज दर पाने के लिए अधिक समय मिल गया है

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 3:17 PM
यहां मिल रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज।

FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के इस फैसले से सीनियर सिटीजन और अन्य बैंक ग्राहकों को एफडी जमा पर अधिक ब्याज दर पाने के लिए अधिक समय मिल गया है। हालांकि, इस बीच में कुछ बैंको ने एफडी पर ब्याज जरूर घटाया है। कई एक्सपर्ट यह एफडी में निवेश करने का बेस्ट टाइम मान रहे हैं। अभी चल रही जमा दरों पर लोग अपनी एफडी को लॉक कर सकते हैं क्योंकि ये निवेश करने का बेस्ट टाइम है।

ये छोटे बैंक ऑफर कर रहे हैं ज्यादा ब्याज

कई बैंक स्पेशल एफडी पर 7 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। कई छोटे वित्त बैंक 9 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं। कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भी एफडी पर 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर ऑफर कर रही है।


ये हैं छोटे फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें

सूर्योदय लघु वित्त बैंक 4.50% से 9.00%

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.50% से 9.00%

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.50% से 9.50%

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.25% से 9.00%

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% से 9.00%

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.60% से 9.11%

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.75% से 9.25%

अभी एफडी में पैसा लगाना है फायदे का सौदा

अभी बैंकों की एफडी जमा दरें अभी भी आकर्षक हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो आरबीआई अगले 6-9 महीने बाद रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अगर रेपो रेट में कटौती करता है तो एफडी की दरों में भी कटौती और हो सकती है। ऐसे में ये पीरियड एफडी में निवेश करने के लिए बेस्ट है।

निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर, मेटल और आईटी शेयर शॉर्ट टर्म में कराएंगे जोरदार कमाई : रोहित श्रीवास्तव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।