Get App

ITR Filing 2025: नौकरी करने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, यहां समझें पूरा प्रोसेस

Income tax return Filing 2025: नौकरी करने वाले टैक्सपेयर्स के पास फॉर्म 16 होना जरूरी है। वे तभी रिटर्न फाइल कर पाएंगे जब उन्हें फॉर्म 16 मिल जाएगा। एंप्लॉयर्स अपने एंप्लॉयीज को फॉर्म 16 इश्यू करते हैं। इसमें बीते वित्त वर्ष में एंप्लॉयीज की सैलरी इनकम, टीडीएस और टैक्स सेविंग्स पर मिला डिडक्शंस शामिल होते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 27, 2025 पर 11:35 AM
ITR Filing 2025: नौकरी करने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, यहां समझें पूरा प्रोसेस
15 जून तक एंप्लॉयर्स के लिए सभी एंप्लॉयीज को फॉर्म-16 इश्यू करना अनिवार्य है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रिटर्न फाइलिंग के लिए सभी आईटीआर फॉर्म्स इस महीने की शुरुआत में नोटिफाय कर दिए थे। इसके साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न सीजन की शुरुआत हो गई है। लेकिन, नौकरी करने वाले लोगों को तब तक इंतजार करना होगा, जब तक उन्हें फॉर्म 16 मिल नहीं जाता। एंप्लॉयर्स अपने एंप्लॉयीज को फॉर्म 16 इश्यू करते हैं। इसमें बीते वित्त वर्ष में एंप्लॉयीज की सैलरी इनकम, टीडीएस और टैक्स सेविंग्स पर मिला डिडक्शंस शामिल होते हैं। इसमें दी गई जानकारियों का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए होता है।

कब इश्यू होगा फॉर्म 16?

एंप्लॉयर्स के अगले महीने पहले या दूसरे हफ्ते में Form-16 इश्यू कर देने की उम्मीद है। 15 जून तक एंप्लॉयर्स के लिए सभी एंप्लॉयीज को फॉर्म-16 इश्यू करना अनिवार्य है। टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि नौकरी करने वाले लोगों को ITR फाइल करने की तैयारी अभी शुरू कर देनी चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है कि इस बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आईटीआर फॉर्म्स में कुछ बदलाव किए हैं। टैक्स स्लैब्स में भी बदलाव हुआ है।

कौन कर सकता है फॉर्म-1 का इस्तेमाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें