ITR Filing : प्री-फिल्ड रिटर्न फॉर्म्स में मिसिंग हैं एडवान्स टैक्स के डेटा, रिटर्न फाइलिंग में आ रही दिक्कत

फॉर्म 26एएस में एडवान्स टैक्स की जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टैक्स वेबसाइट पर सॉफ्टवेयर यूटिलिटीज एडवान्स टैक्स पेमेंट के डेटा नहीं दे पा रही है। गुड़गांव के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि पहले हम टैक्स स्टेटमेंट देखते थे और टैक्सपेयर्स के बताने से पहले ही हमें डिटेल मिल जाती थी। अब हमें टैक्सपेयर्स से डिटेल मांगनी पड़ रही है। उसके बाद उसे फॉर्म में भरना पड़ रहा है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 6:20 PM
फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए अब तक 41.6 लाख इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो चुके हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन अब कुछ ही हफ्ते दूर रह गई है। टैक्स प्रोफेशनल्स और इंडिविजुअल्स ने 31 जुलाई, 2023 से पहले आईटीआर फाइल (ITR Filing) करने की कोशिश शुरू कर दी है। लेकिन, एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रिटर्न फाइल करने में दिक्कत आ रही है। टैक्स रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से टैक्स के एडवान्स पेमेंट, एंप्लॉयर, बैंक, किराएदार या किसी दूसरी संस्थान की तरफ से काटे गए टैक्स की जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में दी गई है। इसके लिए प्री-फाइलिंग टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है। टैक्सपेयर को सिर्फ आईटीआर फॉर्म में पहले से भरी गई जानकारी को एक बार चेक करना पड़ता है। फॉर्म में कोई जानकारी नहीं होने पर उसके लिए वह जानकारी भरनी जरूरी है।

कई जानकारियां मिसिंग हैं

हालांकि, टैक्स रिटर्न फॉर्म्स में कई अहम जानकारियां मिसिंग हैं। चार्टर्डक्लब डॉट कॉम के को-फाउंडर करण बतरा ने कहा, "फॉर्म 26एएस में एडवान्स टैक्स की जानकारी नहीं दी गई है। इसके चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टैक्स वेबसाइट पर सॉफ्टवेयर यूटिलिटीज एडवान्स टैक्स पेमेंट के डाटा नहीं दे पा रही है।" चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कहना है कि इससे आईटीआर फाइल करने में मुश्किल आ रही है। गुड़गांव के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि पहले हम टैक्स स्टेटमेंट देखते थे और टैक्सपेयर्स के बताने से पहले ही हमें डिटेल मिल जाती थी। अब हमें टैक्सपेयर्स से डिटेल मांगनी पड़ रही है। उसके बाद उसे फॉर्म में भरना पड़ रहा है।


यह भी पढ़ें : चीन की इकोनॉमी मुश्किल में, जेफरीज ने कहा- ग्रोथ बढ़ाना सरकार के लिए चुनौती

अब तक 41 लाख रिटर्न फाइल हुए

चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि कई बार इस बारे में क्लाइंट्स को जानकारी नहीं होती है। इसलिए हमें उन्हें बताना पड़ता है और उनके जानकारी देने तक इंतजार करना पड़ता है। प्री-फेच्ड डेटा सही तरह से फॉर्म में नहीं दिख रहा है। बतरा ने कहा कि एक मामले में तो फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में चुकाए गए एडवान्स टैक्स को फॉर्म 26एएस में करेंट फाइनेंशियल ईयर में मर्ज कर दिया गया था। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए अब तक 41.6 लाख इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो चुके हैं।

कुछ यूटिलिटीज जारी नहीं किए गए

कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने कहा कि उन्होंने अभी रिटर्न फाइलिंग का प्रोसेस शुरू नहीं किया है, क्योंकि उन्हें पिछले साल जल्द प्रोसेस शुरू करने पर मुश्किल का सामना करना पड़ा था। पिछले साल 6.73 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए थे। मुंबई की एक टैक्स एडवायजरी फर्म के एक पार्टनर ने कहा कि अक्सर फॉर्म 26एएस में डेटा मिसिंग है। अप्रैल 2023 में इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी होने के बाद भी सॉफ्टवेयर यूटिलिटीज जारी नहीं किए गए हैं।

कई चार्टर्ड अकाउंटेंट ने दिक्कत की शिकायत की

जून 2021 में इनकम टैक्स पोर्टल में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। तब कई तरह की दिक्कतें देखने को मिली थी। मनीकंट्रोल ने कई चार्टर्ड अकाउंटेंट से बात की, जिनमें से कुछ ने बताया कि उन्हें चुकाए गए टैक्स के डेटा हासिल करने में दिक्कत आ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।