पिछले कुछ सालों में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) ट्रेडिंग में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में ट्रेडिंग करने वाले लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में अपनी एफएंडओ इनकम के बारे में बताना जरूरी है। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 43(5) में इस बारे में बताया गया है। अगर आप फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए इस बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में एफएंडओ इनकम के बारे में बताना होगा।
