Get App

ITR Filing: आईटीआर में ये छिपाना पड़ेगा भारी? 10 लाख जुर्माने के साथ हो सकती है 7 साल की जेल

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख आज 15 सितंबर 2025 को है। टैक्स भरते समय छोटी-सी गलती या जानकारी छिपाना भी बड़ा खतरा बन सकता है। अगर कोई जरूरी जानकारी छूट गई तो 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 से 7 साल की जेल हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2025 पर 5:11 PM
ITR Filing: आईटीआर में ये छिपाना पड़ेगा भारी? 10 लाख जुर्माने के साथ हो सकती है 7 साल की जेल
ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख आज है।

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख आज 15 सितंबर 2025 को है। टैक्स भरते समय छोटी-सी गलती या जानकारी छिपाना भी बड़ा खतरा बन सकता है। अगर कोई जरूरी जानकारी छूट गई तो 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 से 7 साल की जेल हो सकती है। आइए जानते हैं किन बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है।

विदेश में प्रॉपर्टी या अकाउंट है तो जरूर बताएं

अगर आप भारत में रहते हैं लेकिन विदेश में आपका बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी, शेयर या इंश्योरेंस है, तो इसे ITR में Schedule FA में भरना अनिवार्य है। वहीं, अगर कोई इनकम विदेश से आती है तो उसका जिक्र Schedule FSI में करना होगा। यहां देश का नाम और वहां भरे गए टैक्स का जिक्र करना जरूरी है। जानकारी छिपाने पर सीधी सजा और भारी जुर्माना लग सकता है।

क्रिप्टो और NFT की डिटेल देना अनिवार्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें