दुनिया में कई तरह के फल पाएं जाते हैं जिनकी कीमत अलग-अलगहै। ज्यादातर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये के बीच होती है लेकिन एक ऐसा फल है जो दुनिया में सबसे महंगा है। ये खास फल जिसकी कीमतों लाखों रुपये किलो है। क्या आप ऐसा फल खरीदना चाहेंगे। लेकिन खरीदना तो दूर इसकी कीमत सुनकर आप इसके बारें में सोच ही नहीं सकते। जापान का यह फल ऐसा ही है जिसकी कीमत लाखों रुपये में है जिसके बार में आम आदमी सोच भी नहीं सकता। आइए जानते हैं ऐसे महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में…
हीरे से महंगा बिकता है जापान का यह फल
कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ दिखाई देता है। महंगे फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जापान का ये फल इसकी कीमत लाखों रुपये में है। आप इस फल को खरीदने के लिए यही सोचेंगे कि इस फल को खरीदने से बेहतर है कि सोने या हीरे में निवेश कर लें।
दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख रुपये तक होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजा 33,00,000 रुपये में नीलाम हुआ था। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।