Get App

Work From Home : यहां ऑफिस आकर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है ज्यादा वेतन, जानें कैसे

जापान (Japan) की सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी डिस्को कॉर्प ( Disco Corp) ने कोरोना महामारी वर्क फ्रॉम होम (work from home) के लिए अनूठा नियम निकाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2021 पर 10:31 PM
Work From Home : यहां ऑफिस आकर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है ज्यादा वेतन, जानें कैसे

जापान (Japan) की सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी डिस्को कॉर्प ( Disco Corp) ने कोरोना महामारी वर्क फ्रॉम होम (work from home) के लिए अनूठा नियम निकाला है। कंपनी ने घर से काम करने वाले लोगों को अपनी सैलरी का एक हिस्सा ऑफिस आकर काम करने वाले कर्मचारियों को देने के लिए कहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना के समय में ऑफिस आकर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा।

टोक्यो स्थित यह कंपनी इस तरह के अलग काम करने जैसे मामलों में आगे है। ये कंपनी पहले से ही इंटरनल करेंसी चलाती है, जिसे विल (Will) कहते हैं। यहां सेल्स टीम सामान का प्रोडक्शन करने के बदले फैक्ट्री मजदूरों को  करेंसी देती है। इस करेंसी को वह स्वयं डिजाइन कर बनवाते हैं। यहां तक की इसमें ऑफिस डेस्क, पीसी और मीटोंग रूम्स की भी कीमत है। जब सब हो जाता है तो कंपनी विल करेंसी के बदले येन का पेमेंट करती है।

डिस्को के सीईओ काजुमा सेकिया (Kazuma Sekiya) ने इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास 5600 कर्मचारी है। अगर हम कुछ को फैक्ट्री बुलाते और कुछ को घर से काम करने की इजाजत देते तो यह गलत होता। कंपनी ने इंसेटिव के तौर पर कर्मचारियों को ऑफर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें