आज इंट्राडे में JBM Auto के शेयर आज इंट्राडे में 6 फीसदी तक भागा। कंपनी ने एलान किया है कि उसकी 8 दिसंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में कंपनी के शेयरों के विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में रहा औऱ इंट्राडे में इसने 9 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। हालांकि कारोबार के अंत में 27.35 रुपये (3.07%) फीसदी की बढ़त के साथ 918.05 के स्तर पर बंद हुआ।
कंपनी ने बताया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 8 दिसंबर 2021 को होगी जिसमें 5 रुपये फेस वैल्यू के शेयरों को विभाजित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा । यह प्रस्ताव वैधानिक मंजूरियों के अधीन है।
गौरतलब है कि पिछले 11 काोरबारी सत्रों में इस ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी के शेयरों में 62 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। गुरुवार 18 नवंबर 2021 को इस शेयर 979.85 रुपये का नया हई छुआ था।
कंपनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25.30 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि इसके पिछले साल की इसी अवधि में 20.49 करोड़ रुपये पर रही थी। 30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी की बिक्री मे सालाना आधार पर 45 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 517.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 752.72 करोड़ रुपये पर आ गई है।
गौरतलब है कि कंपनी को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से हाल ही में 200 इलेक्ट्रिक बसों का बड़ा ऑर्डर मिला था। कंपनी को यह ऑर्डर केंद्र सरकार के FAME II electric vehicle के तहत मिला है। JBM Auto की स्थापना 1196 में की गई थी। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है जो ऑटो कलपुर्जे बनाने के कारोबार में है। कंपनी का मार्केट कैप 4396.43 करोड़ रुपये है।