जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए बचे हैं कुछ घंटे, एक क्लिक में जानें सभी तरीके- कैसे बनाएं और जमा करें

Jeevan Praman Patra or Life Certificate: पेंशनर्स के पास अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आज 30 नवंबर तक का समय है। यानी, अब पेंशनधारकों के पास कुछ ही घंटों का सयम अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बचा है

अपडेटेड Nov 30, 2022 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
पेंशनधारकों के पास कुछ ही घंटों का सयम अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बचा है।

Jeevan Pramaan Patra or Life Certificate: पेंशनर्स के पास अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आज 30 नवंबर तक का समय है। यानी, अब पेंशनधारकों के पास कुछ ही घंटों का समय अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बचा है। अगर आपने अभी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए नहीं निकाला है तो यहां आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। आप कैसे ऑलनाइन अपना सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं और कैसे जमा कर सकते हैं। यहां आपको फेस ऐप, SBI में वीडियो कॉल के जरिये, ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा करने का तरीका बता रहे हैं।

क्यूं जरूरी है लाइफ सर्टिफकेट जमा करना

हर साल पेंशन पाने के लिए पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate for penioners) जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब है कि पेंशन पाने वाला  जीवित है। अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।


क्या होता है जीवन प्रमाण पत्र

जीवन प्रमाण पत्र (Life certificate) देश भर में पेंशनभोगियों के लिए बिना किसी परेशानी या ब्रेक के अपना मासिक भत्ता यानी पेंशन पाने का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। पेंशनभोगियों को पेंशन पाने के लिए अपना लाइफ सर्टिफिकेट जहां जमा करते हैं, यानी जहां से उन्हें पेंशन मिलती है, वहां जमा करना होता है। इसमें पेंशन वितरण प्राधिकरण (PDA) जैसे बैंक, डाकघर आदि शामिल हैं। पेंशन घर पर डाकिये को बुलाकर भी पेंशन दे सकते हैं।

ऑनलाइन बनवा सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए स्वयं जाने की जरूरत नहीं है। वह स्वयं घर बैठे ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट निकाल सकते हैं। सीनियर सिटिजन एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं। इसके लिए एक सुरक्षित आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम भी जरूरी है। पेंशनर्स ऑनलाइन के अलावा अपने बैंक और पीडीए में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट निकलवा सकते हैं। ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र या एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस..

चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

- पेंशनर्स के पास वैलिड आधार नबंर होना चाहिए

- वर्किंग मोबाइल नबंर चाहिए जिस पर OTP आ सके।

- पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट निकालने से पहले सरकार के Jeevan Pramaan portal पर रजिस्टर करना होगा।

ऑनलाइन जेनरेट करें जीवन प्रमाण पत्र

- जीवन प्रमाण पोर्टल में पेंशनभोगी को जानकारी जैसे कि आधार डिटेल व मोबाइल नंबर डालना होगा।

- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

- ओटीपी ऑथेंटिकेशन के बाद आप ऐप से डीएलसी जेनरेट कर सकते हैं।

- पेंशनर को आधार डिटेल, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, बैंक अकाउंट डिटेल और फोन नंबर ऐप में डालना होगा। जिसके बाद आपका बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा।

- ऑथेंटिकेशन पूरी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट आईडी का मैसेज जाएगा।

- अब पेंशन डिस्ट्रिब्यूटिंग एजेंसी कभी भी जीवन प्रमाण वेबसाइट से आपका लाइफ सर्टिफिकेट एक्सेस कर सकती है।

इन दिये तरीकों से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

  1. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र कर सकते हैं जमा

नवंबर 2020 में पेंशन और पेंशनभोगियों को बेहतर सर्विस देने के लिए डाकिये के साथ डोरस्टेप सर्विस शुरू की। इसे डाक विभाग और Meity के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने विकसित किया था। मोबाइल डिवाइस के माध्यम से इस फंक्शन का उपयोग करने के लिए एक पेंशनभोगी को Google Play स्टोर से "Postinfo APP" डाउनलोड करना होगा। आप इस ऐप पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से जुड़े वीडियो देख सकते हैं।

  1. जीवन प्रमाण पोर्टल पर जाकर पेंशनर्स घर बैठे ही जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Pramaan portal) पर जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। आधार नियामक UIDAI ने पेंशनर्स की पहचान को वैरिफाई करने के लिए सभी बॉयोमेट्रिक डिवाइसेज की डिटेल्स दी हुई है, जिसे पेंशनर्स आधार नियामक की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

  1. पोस्टमैन सर्विस के जरिये नवंबर 2020 में पोस्टमैन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डोरस्टेप सर्विस (Doorstep Service) लॉन्च हुई थी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक के जरिए यह सुविधा मुहैया कराई जाती है। मोबाइल के जरिए इस सुविधा को हासिल करने के लिए पेंशनर्स को गूगल प्ले स्टोर से Postinfo App इंस्टॉल करना होता है।

  1. अपने बैंक में जाकर देश भर में 12 सरकारी बैंक ऐसे हैं जो देश के 100 प्रमुख शहरों में डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा देती हैं। इसके सर्विसेज के तहत लाइफ सर्टिफिकेट भी जमा होता है। इसके लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट या टोल फ्री नंबर के जरिए बुकिंग की जाती है। फिर डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट घर पर आकर पेंशनर्स आपके घर आकर लाइफ सर्टिफिकेट ले जाता है।

  1. ऑनलाइन कर सकते हैं जमा अगर पेंशनर देश से बाहर हैं तो बैंक अधिकारी द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट पर साइन करने की स्थिति में व्यक्तिगत रूप से बैंक आने की जरूरत नहीं रहती है। वहीं विदेशों में घर बैठे भी ऑनलाइन तरीके से जीवन प्रमाण वेबसाइट के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

  1. स्वयं जाकर पेंशनर पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटीज (Pension Disbursing Authorities –PDAs) में खुद उपस्थित होकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। अगर पेंशनर्स फिजिकल रूप में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं। तब उन्हें किसी डेजिनटेड ऑफिशियल के हस्ताक्षर करा कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होने के लिए छूट दी गई है।

फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस के जरिये जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

सरकार डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर पेंशनर्स के लिए एक नेशनल लेवल पर कैंपेन चला रही है। हालांकि, पेंशनर्स को इसमें अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में परेशानी आई है। लेकिन आप इस ऑप्शन को इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस पहचान सर्विस का इस्तेमाल कर सबमिट कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

1) गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और आधार फेस आईडी एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

2) फेस एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जाएं।

3) जरूर ऑथोराइजेशन देनी होगीय़ उपयुक्त प्राधिकरण प्रदान करें।

4) ऑपरेटर ऑथेन्टिकेशन पूरा करें और फेस का स्कैन करें। ये वन टाइम प्रोसेस है।

5) डिवाइस अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेशन और पेंशनर ऑथेंटिकेशन के लिए तैयार है।

6) अब पेंशनर्स को को जरूरी जानकारी देनी होगी।

7) जानकारी भरने के बाद पेंशनभोगी का लाइव फोटो स्कैन करना होगा।

8) सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

9) पेंशनर्स को वैरिफिकेशन के समय मोबाइल नंबर पर डीएलसी डाउनलोड करने के लिंक के साथ एक मैसेज भी मिलेगा।

SBI  में वीडियो कॉल के जरिये जमा हो रहा है लाइफ सर्टिफिकेट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पेंशनरों के लिए वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट (VLC) सेवा शुरू की है। वीडियो सर्विस के माध्यम से पेंशनर्स शाखा में जाए बिना अपने घर में आराम से अपना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट (SBI) जमा कर सकते हैं।

वीडियो कॉल के जरिये जमा कर सकते हैं SBI में लाइफ सर्टिफिकेट

- सबसे पहले आपको https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा।

- इसके बाद आपको Video LC पर क्लिक करना होगा।

- फिर आपको SBI पेंशन अकाउंट नंबर लिखना होगा।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

- सभी टर्म एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर Start Journey पर क्लिक करें।

- इसके बाद आप अपना पैन कार्ड अपने पास रख लें और I am Ready पर क्लिक करें।

- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।

- आपकी SBI अधिकारी की उपलब्ध होने पर वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भी समय चुन सकते हैं या Appointment ले सकते हैं।

- वीडियो कॉल शुरू होने पर अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिये 4 डिजिट नंबर को पढ़ने के लिए बोलेंगे।

- आपको पैन कार्ड दिखाना होगा जिसकी फोटो अधिकारी खीचेंगे।

- इसके बाद आपकी फोटो ली जाएगी और प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

- इसके बाद आपकी भी एक तस्वीर ली जाएगी। जिसके बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

- अगर आपका प्रोसेस सही नहीं होता है तो आपको वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

कल से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 5 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Yes Bank: यस बैंक के ग्राहक आज जरूर निपटा लें अपना ये काम, वरना नहीं मिलेगी ये खास सर्विस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।