रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता है। अगर आप जियो सिम इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, तो कंपनी के पास एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है। जियो के 10,000 रुपये वाले प्लान में 3 साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा 3,599 रुपये और 3,999 रुपये के सालाना रिचार्ज प्लान भी हैं। ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो इन तीनों प्लान की कीमत, वैलिडिटी और मिलने वाले फायदे की तुलना करना जरूरी है। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं। जानें इन तीनों प्लान में किसकी कीमत कम है और ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदे किसमें मिलते हैं।
जियो के 10,000 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को पूरे 3 साल यानी 1,095 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर इस प्लान की कुल कीमत को साल के हिसाब से देखें, तो इसका खर्च करीब 3,333 रुपये प्रति साल आता है। यानी लंबी वैलिडिटी के साथ ग्राहक अपने रिचार्ज का खर्च भी आसानी से समझ सकते हैं।
किस प्लान में ज्यादा फायदा
जियो के पास 3,599 रुपये और 3,999 रुपये वाले सालाना रिचार्ज प्लान भी मौजूद हैं। इन प्लान की कीमत 10,000 रुपये वाले तीन साल के प्लान के मुकाबले सालाना ज्यादा पड़ती है। जियो के 10,000 रुपये वाले तीन साल के प्लान को सालाना हिसाब से देखें तो इसकी कीमत करीब 3,333 रुपये पड़ती है। इस तरह ग्राहकों को 3,599 रुपये वाले प्लान के मुकाबले हर साल 266 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान की तुलना में 666 रुपये की बचत होती है। यानी लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान रिचार्ज पर होने वाले खर्च को कम कर सकता है। इसमें ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन और खास ऑफर का फायदा भी मिलता है।
Jio के तीनों प्लान की कीमत और फायदों की तुलना
जियो के 3,599 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 120GB अतिरिक्त डेटा, 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों वाला JioTV Pro Pack और EaseMyTrip पर छूट मिलती है। वहीं, 3,999 रुपये के रिचार्ज में FanCode, 1,590 रुपये की कीमत वाला 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile + Hollywood और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है। दूसरी ओर, 10,000 रुपये वाले प्लान की खासियत इसकी तीन साल की वैलिडिटी और कम सालाना खर्च है। ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से इनमें से बेहतर प्लान चुन सकते हैं।