Jio 7th Anniversary Offer: सात साल पूरे होने पर जियो ग्राहकों को दे रहा है खास ऑफर, मिल रहा है एक्स्ट्रा डेटा और ढेर सारे फायदे

Jio 7th Anniversary Offer: रिलायंस जियो अपनी 7वीं वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों को कुछ खास ऑफर दे रहा है। जियो अपने कुछ रिचार्ज पर डेटा और अन्य कई कूपन ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 1:41 PM
Jio 7th Anniversary Offer: रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले प्लान में 21GB का एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है।

Jio 7th Anniversary Offer: रिलायंस जियो अपनी 7वीं वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों को कुछ खास ऑफर दे रहा है। जियो अपने कुछ रिचार्ज पर डेटा और अन्य कई कूपन ऑफर कर रहा है। रिलायंस जियो 5-30 सितंबर के बीच किए गए रिचार्ज पर अतिरिक्त डेटा और वाउचर ग्राहकों को दे रहा है। ये लिमिटेड पीरियड ऑफर है जो कंपनी अपनी साल पूरे होने के अवसर पर दे रही है।

जियो इन 3 मौजूदा प्लान पर दे रही है ऑफर

जियो अपने ये खास ऑफर 299 रुपये, 749 रुपये और 2999 रुपये के प्लान पर दे रही है।


रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान

299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती प्लान में 100 एसएमएस मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। जियो के प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एक्स्ट्रा बनेफिट - अब कंपनी इस पर 7जीबी का एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।

रिलायंस जियो का 749 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 180 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में मिलने वाला डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। जियो के इस रिचार्ज पैक में देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। ग्राहक को रोजाना 100SMS फ्री ऑफर किये जाते हैं। इस प्लान में जियो ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एक्स्ट्रा बनेफिट - अब कंपनी इस पर 14जीबी का एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। ये आपको 2 कूपन के साथ मिलेगा।

रिलायंस जियो का 2,999 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले जियो प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है। यानी ग्राहक कुल 912.5GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। हर दिन मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है। प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इस रिचार्ज पैक में हर दिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं।

एक्स्ट्रा बनेफिट - इस प्लान के खास एक्स्ट्रा बेनेफिट में 21 जीबी अतिरिक्त मोबाइल डेटा, AJIO पर 200 रुपये की छूट और नेटमेड्स पर 20 प्रतिशत की छूट (800 रुपये तक) शामिल है। इसमें स्विगी पर 100 रुपये की छूट, 149 रुपये और उससे अधिक की खरीदारी पर मुफ्त मैकडॉनल्ड्स मील मिलेगी। रिलायंस डिजिटल पर 10 प्रतिशत की छूट भी शामिल है। फ्लाइट पर 1500 रुपये तक की छूट और होटलों पर 15 प्रतिशत की छूट और Yatra.com के साथ 4000 रुपये तक की छूट शामिल है।

ऐसे उठा सकते हैं इन खास बेनेफिट के फायदे

कंपनी के मुताबिक रिचार्ज के तुरंत बाद ग्राहकों के MyJio अकाउंट में एक्स्ट्रा फायदे जोड़ दिया जाएंगे। एक्स्ट्रा डेटा को MyJio ऐप में डेटा वाउचर के रूप में क्रेडिट किया जाएगा। यूजर्स को ऐप से वाउचर रिडीम करना होगा।

Vishnu Prakash IPO Listing: तगड़े सब्सक्राइब के बाद धांसू लिस्टिंग, 65% प्रीमियम पर शेयरों की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।