Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जियो फाइबर के प्लान के साथ मिलेगा फ्री Netflix और अनलिमिटेड डेटा

Free Netflix: अगर आप जियो फाइबर का इस्तेमाल करते हैं और आप ओटीटी प्लेटफॉर्म को अलग से सब्सक्राइब करते हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हम आपको जियो फाइबर के ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको न सिर्फ आपको हाई स्पीड इंटरनेट देंगे बल्कि ओटीटी का मजा भी देंगे

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 7:06 PM
JioFiber के 1499 के प्लान में आपको 300mbps की स्पीड मिलती है।

Free Netflix: अगर आप जियो फाइबर का इस्तेमाल करते हैं और आप ओटीटी प्लेटफॉर्म को अलग से सब्सक्राइब करते हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हम आपको जियो फाइबर के ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको न सिर्फ आपको हाई स्पीड इंटरनेट देंगे बल्कि ओटीटी का मजा भी देंगे। आज आपको Jio Fiber के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

JioFiber का 1499 रुपये का प्लान

JioFiber के 1499 के प्लान में आपको 300mbps की स्पीड मिलती है। Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar VIP, SonyLIV, Zee5, Sun NXT, Voot Select, Voot Kids, ALTBalaji, Hoichoi, Shemarumi, Lionsgate Play जैसी सेवाओं समेत कई OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलेगा। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। आपको पूरे एक साल के लिए Amazon प्राइम की सुविधा मिलती है। साथ ही मुफ्त अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी।


JioFiber का 2499 रुपये वाला प्लान

JioFiber के 2499 रुपये वाले प्लान में आपको 500mbps की स्पीड मिलेगी। इस प्लान में आपको Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar VIP, SonyLIV, Zee5, Sun NXT, Voot Select, Voot Kids, ALTBalaji, Hoichoi, Shemaroomi, Lionsgate Play जैसी सर्विसेज समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। साथ ही आपको फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

JioFiber का 3499 रुपये का प्लान

JioFiber के 3499 रुपये वाले प्लान में आपको 1GBPS की स्पीड मिलेगी। इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

JioFiber 8499 रुपये का प्लान

JioFiber के 8499 रुपये वाले प्लान में आपको 1GBPS की स्पीड मिलेगी। साथ ही 6600GB डेटा मिलेगा। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के फ्री एक्सेस के साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैलिडिटी भी 30 दिनों की होगी।

Tata Technologies का IPO जल्द आएगा, अनलिस्टेड मार्केट में कितना है शेयर प्राइस?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।