Jio का धमाकेदार 11 महीने का प्लान, सिर्फ 136 रुपये में कॉल, डेटा और SMS सब मिलेगा फ्री

Reliance Jio Rupees 1519 Plan: क्या आप भी कम खर्च में जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं तो 1,500 रुपये का प्लान आपके काम आएगा। रिलायंस जियो का 1519 रुपये का प्लान आपको कम बजट में 11 महीने की वैलिडिटी देता है

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 7:41 PM
रिलायंस जियो का 1519 रुपये का प्लान आपको कम बजट में 11 महीने की वैलिडिटी देता है।

Reliance Jio Rupees 1519 Plan: क्या आप भी कम खर्च में जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं तो 1,500 रुपये का प्लान आपके काम आएगा। रिलायंस जियो का 1519 रुपये का प्लान आपको कम बजट में 11 महीने की वैलिडिटी देता है। अगर आप भी एक ही प्लान में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट डेटा तलाश रहे हैं तो यह प्लान आपके काम आएगा। ये जियो के ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान है।

Jio का 1519 रुपये का प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rupees 1519 plan)

जियो के 1519 रुपये के Prepaid Plan में 336 दिन की वैलिडिटी (336 days Validity) मिलती है। यानी, यूजर्स को कुल 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 24जीबी डेटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64/kbps पर आ जाएगी। इस ऑफर में Jio से Jio अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS मिलेंगे।


ये है लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

ये जियो का काफी लंबी वैलिडिटी वाले हिट प्लान की गिनती में शामिल है। इस प्लान में वॉइस कॉलिंग भी मिलती है। साथ ही Jio Apps का फ्री Subscription भी मिलेगा। 1519 रुपये के इस प्लान में जियो के खुद के ऐप्स JioTV, JioCinema, jio Cloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

ये है इस प्लान की मंथली और डेली कॉस्ट

अगर इस प्लान की कॉस्ट 30 दिन को हिसाब से 11 महीने की वैलिडिटी 138 रुपये महीने के खर्च पर मिलती है। इस प्लान का रोजाना का खर्च 5 रुपये से भी कम आता है। ये प्लान जियो के ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता वैल्यू फॉर मनी प्लान है।

Multibagger Stocks: तीन साल में ही एक लाख बने एक करोड़, इस स्टॉक में अब फिर दोगुना से अधिक पैसे बढ़ाने का मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।