Jio Independence Day offer: जियो अपने ग्राहकों के लिए इंडिपेंडेंस डे ऑफर लेकर आया है। जियो का ये प्लान 2,999 रुपये का है। ये एक सालाना रिचार्ज प्लान है। कई ऐसे ग्राहक अपने लिए सालाना प्लान देखते हैं। ताकि, वह हर महीने रिचार्ज से बच सकें। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और मोबाइल डेटा का फायदा मिलेगा। जियो का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड प्लान और इस प्लान का मंथली खर्च 250 रुपये से भी कम है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों 5G डेटा भी मिल रहा है। जानिए इसकी खासियत..
रिलायंस जियो का 2,999 रुपये का प्रीपेड प्लान
जियो (Reliance Jio) का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। जियो के 2,999 रुपये के प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी, पूरे 365 दिन आपका सिम एक्टिव रहेगा। इस प्लान की खासियत ये भी है कि इस प्लान में 365 आप साल में एक बार रिचार्ज कराएंगे और पूरे एक साल की छुट्टी हो जाएगी। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। यानी आपको सालाना करीब 912.5जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाले इंटरनेट डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी।
सालाना प्लान के अन्य फायदे
जियो की तरफ से इस प्लान में डेली 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं। साथ ही रिजार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी ऑफर किया जा रहा है। इसमें जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। साथी ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस भी ग्राहकों को मिलेगी। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही 5G सर्विस का फायदा भी मिलेगा। अगर आप इस प्लान के हर महीने के खर्च की बात करें तो वो सिर्फ 250 रुपये से कम आता है।