Airtel Vs Jio: भारती एयरटेल (Airtel) जियो दोनों के पास डेटा टॉपअप रिचार्ज प्लान हैं। दोनों ही कंपनियां ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब टॉपअप प्लान में बदलाव करती रहती है। टॉप अप प्लान में एयरटेल 49 रुपये का प्लान दे रही है। Airtel के इस प्लान में ग्राहकों को डेटा मिलेगा, जिन भी यूजर्स को डेटा की जरूरत होती है वह यह टॉपअप प्लान ले सकते हैं। जियो का डेटा टॉप अप प्लान 61 रुपये का है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..
भारती एयरटेल यूजर्स को 49 रुपये का डेटा टॉपअप प्लान दे रहा है। 49 रुपये में एयरटेल 6GB डेटा दे रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। भारती एयरटेल अब भारत के 3000 से अधिक शहरों और कस्बों में 4जी और 5जी ला चुका है।
जियो का 61 रुपये का प्लान
Jio True 5G का 61 रुपये का प्लान टॉपअप प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 10GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान में पहले 6 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में मिलने वाले डेटा की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसमें कुल 10 जीबी डेटा मिल रहा है। Jio True 5G की सर्विस इस समय देश के 3,000 शहरों में मिल रही है। यह जियो का 5G डेटा प्लान है।
इन यूजर्स के लिए बेस्ट है टॉपअप प्लान
ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें ऑनलाइन वेबसीरिज या ऑफिस के काम के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। जियो का प्लान एयरटेल के प्लान 12 रुपये महंगा है लेकिन इसमें आपको 4GB डेटा एक्सट्रा मिल रह है। एयरटेल 6GB डेटा दे रहा है जबकि जियो 61 रुपये में 10GB डेटा दे रहा है। ये प्लान आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं।