Jio Prepaid Plan: रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पांच नए प्लान लॉन्च किए हैं। जियो के ये प्लान 269 रुपये से शुरू होकर 789 रुपये तक है। Jio के नए प्लान में अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग के साथ फ्री JioSaavn का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसमें यूजर्स को जियो ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..
रिलायंस जियो के 269 रुपए के प्लान के फायदे
रिलायंस जियो के 269 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत अन्य नेटवर्क पर असीमित, मुफ्त वॉइस कॉल के साथ रोजाना 1.5GB डेटा मिल रह है। इसके अलावा रोजाना 100SMS मिल रहे हैं।
रिलायंस जियो के 529 रुपए के प्लान के फायदे
Reliance Jio के 529 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान के अन्य फायदों Jio Suite ऐप्स की सर्विस और Jio Saavn की सदस्यता मिलती है।
रिलायंस जियो के 589 रुपए के प्लान के फायदे
रिलायंस जियो के 589 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। 589 रुपये के प्लान में रोजाना 2GB मोबाइल डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और Jio सुइट ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।
रिलायंस जियो 739 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 739 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को कुल 126GB डेटा मिलेगा। रिलायंस जियो 739 रुपये के प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलेंगे। इसके अलावा JioSaavn Pro, JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud सहित Jio ऐप्स की मुफ्त मेंबरशीप मिलेगी।
रिलायंस जियो 789 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 789 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। रिलायंस जियो 739 रुपये के प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलेंगे। इसके अलावा JioSaavn Pro, JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud सहित Jio ऐप्स की मुफ्त मेंबरशीप मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा।