बस 30 सितंबर तक उठा सकते हैं Jio के स्पेशल रिचार्ज का फायदा, मिलेगा 21GB मुफ्त डेटा

Jio Special Offer on 7th Anniversary: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है जिसका फायदा वह 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं। दरअसल, जियो अपनी 7वीं सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को 21GB तक का एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। साथ ही अनलिमिटेड 5G और वॉइस कॉल बेनेफिट भ दे रहा है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 4:35 PM
रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले जियो प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

Jio Special Offer on 7th Anniversary: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है जिसका फायदा वह 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं। दरअसल, जियो अपनी 7वीं सालगिरह के मौके पर अपने ग्राहकों को 21GB तक का एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। साथ ही अनलिमिटेड 5G और वॉइस कॉल बेनेफिट भ दे रहा है। इसका फायदा कस्टमर तभी उठा सकते हैं जब वह 30 सितंबर तक रिचार्ज करा लेंगे। उसके बाद ये ऑफर नहीं मिलेगा। जियो ये खास ऑफर अपने 299 रुपये, 749 रुपये और 2999 रुपये के प्लान पर ही दे रही है। ये लिमिटेड पीरियड ऑफर है।

रिलायंस जियो का 2,999 रुपये के प्लान पर मिलेगा 21GB एक्स्ट्रा डेटा

रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले जियो प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। ग्राहक को पूरे साल कुल 912.5GB डेटा मिलता है। ऑफर के तहत इस प्लान के खास एक्स्ट्रा बेनेफिट में 21GB अतिरिक्त मोबाइल डेटा मिल रहा है। यानी, अब इस प्लान में कुल 933GB डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps रह जाती है। प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं।


ऑफर के 21GB एक्स्ट्रा डेटा के अलावा AJIO पर 200 रुपये की छूट और नेटमेड्स पर 20 प्रतिशत की छूट (800 रुपये तक) शामिल है। इसमें स्विगी पर 100 रुपये की छूट, 149 रुपये और उससे अधिक की खरीदारी पर मुफ्त मैकडॉनल्ड्स मील मिलेगी। रिलायंस डिजिटल पर 10 प्रतिशत की छूट भी शामिल है। फ्लाइट पर 1500 रुपये तक की छूट और होटलों पर 15 प्रतिशत की छूट और Yatra.com के साथ 4000 रुपये तक की छूट शामिल है।

कैसे उठाना होगा फायदा

एक्स्ट्रा डेटा का फायदा जियो ग्राहकों के रिचार्ज के तुरंत बाद ग्राहकों के MyJio अकाउंट में जोड़ दिया जाएगा। एक्स्ट्रा बेनेफिट का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को MyJio ऐप से वाउचर रिडीम करना होगा।

रिलायंस जियो का 749 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा के हिसाब से कुल 180GB डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में मिलने वाला डेली डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। जियो के इस रिचार्ज पैक में देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100SMS फ्री मिल रहे हैं। जियो ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऑफर के तहत 2 कूपन के जरिये 14GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।

रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान

299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा के हिसाब से कुल 56GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। जियो के प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ऑफर के तहत कंपनी इस पर 7GB का एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।

Gift Nifty ने बनाया ट्रेडिंग का नया रिकॉर्ड, एक दिन में हुआ ₹1.26 लाख करोड़ का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।