Jio 30 Days Plan: रिलायंस जियो का 296 रुपये का प्लान आपको कम खर्च में एक महीने की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा देता है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सर्विस मिलती है। प्लान की सुविधाओं के साथ आपकी 30 दिनों की डेटा और कॉलिंग की जरूरतें बड़े आराम से पूरी होंगी।यहां है इस प्लान की डिटेल्स..
Jio का 296 रुपये का प्रीपेड प्लान
अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान देख रहे हैं तो जियो का 296 रुपये का रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है। 296 रुपये के Prepaid Plan में 30 दिनों की वैलिडिटी (30 days Validity) मिलती है। इस प्लान में कुल 25जीबी डेटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64/kbps पर आ जाएगी। इस ऑफर की खास बात ये है कि इसमें आप 25GB डेटा कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी, इसमें एक दिन की कोई लिमिट नहीं है।
जियो के प्लान में वॉइस कॉलिंग भी मिलती है। प्लान में जियो के खुद के ऐप्स JioTV, JioCinema, jio Cloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान के साथ हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं।
ग्राहकों के लिए हैं बेस्ट
यदि आप रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान नहीं चाहते हैं तो जियो का 296 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इसमें रोजाना को कोई लिमिट नहीं है। साथ ही ये पूरे महीने का रिचार्ज प्लान है। ये प्लान जियो के ग्राहकों के लिए काफी किफायती रहने वाला है। अगर आप भी एक महीने का रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा मिले तो ये प्लान आपके काम आ सकता है।