Jio New Year Plan: हर साल की तरह जियो इस बार भी साल के अंत में ऑफर लेकर आया हुआ है। जियो अपने सालाना प्लान 2,999 रुपये पर 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। ये ऑफर जियो के न्यू ईयर ऑफर के तहत मिल रहा है। जियो के इस ऑफर के बाद इस प्लान का एक दिन का खर्च 8.21 रुपये से घटकर 7.70 रुपये हो जाएगी।
जियो का 2,999 रुपये पर मिला रहा है न्यू ईयर ऑफर (Jio New Year Offer)
जियो का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। जियो के 2,999 रुपये के प्लान में 12 महीने यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अब इस प्लान में न्यू ईयर ऑफर के तहत 24 दिनों की एक्सट्रा वैलिडिटी मिल रही है। जियो यूजर को एक बार रिचार्ज करने के बाद 365 दिन नहीं सीधे 389 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। करीब 13 महीने तक आपकी जियो सिम एक्टिव रहेगी।
ये हैं जियो के सालाना प्लान के बेनेफिट
जियो के प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। अगर आपके एरिया में जियो की 5G सर्विस होती तो इस प्लान पर 5G सर्विस मिलेगी। आपको 4G सर्विस सब जगह मिलेगी। आपको सालाना करीब 912.5GB डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाले इंटरनेट डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी।
प्लान के साथ मिलने वाले फायदों की बात करे तो इस पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS रोजाना मिलता है। कंपनी JioCinema, JioTV और JioCloud जैसे Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। हालांकि, इस पर जियो प्रीमियम प्लान JioCinema की सदस्यता नहीं देता है। इसे आपको अलग से खरीदना होगा। प्लान पर ये ऑफर 20 दिसंबर 2023 से मिल रहा है। हालांकि, वेबसाइट पर ये नहीं बताया गया है कि प्लान का फायदा कब तक मिलेगा।
अगर न्यू ईयरऑफर के साथ यानी 389 दिनों की वैलिडिटी के आधार पर इस प्लान की कॉस्ट निकाले तो एक महीने की कॉस्ट 231 रुपये आती है। जियो के इस ऑफर के बाद इस प्लान का एक दिन का खर्च 8.21 रुपये से घटकर 7.70 रुपये हो जाएगी। ये प्लान जियो ऐप और पेटीएम से ले सकते हैं।