जियो का धमाकेदार 90 दिनों का प्लान, एक दिन का खर्च है सिर्फ 8 रुपये, मिलेंगे ये फायदे

Jio Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। यहां आपको जियो के 90 दिनों के सबसे सस्ते प्लान के बारे मे बता रहे हैं। ये प्लान सिर्फ 749 रुपये का है जिसमें पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
Jio Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है।

Jio Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। यहां आपको जियो के 90 दिनों के सबसे सस्ते प्लान के बारे मे बता रहे हैं। ये प्लान सिर्फ 749 रुपये का है जिसमें पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट सिर्फ 8 रुपये आती है। यानी 8 रुपये रोजाना के खर्च में अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

749 रुपये का अनलिमिटेड प्लान (Jio 749 Rupees Plan)

Jio ऑफर के तहत लंबी वैलिडिटी के सस्ते प्लान की गिनती में 749 रुपये का प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी।ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का फायदा मिलेगा। अगर इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट देखें तो वह 8 रुपये आती है।


जियो का 2,999 रुपये का प्लान (Jio rupees 2999 Plan)

इस प्लान में एक साल वैलिडिटी मिलेगी और इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी। Jio यूजर्स को 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी मिलेगा। ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का फायदा मिलेगा।

यहां मिल रहा है FD पर 8.85% का ब्याज, ये NBFC कर रहा है बेस्ट ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।