Market Insight : अगले 4-5 सेशन में निफ्टी में 24500 का टारगेट मुमकिन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पैक के शेयरों पर रहे नजर

Market Insight : जेएम फाइनेंशियल्स के राहुल शर्मा ने कहा कि पिछले हफ्ते निफ्टी का ओवरऑल टेक्सचर काफी बुलिश था। आगे हमें इसमें और तेजी दिखने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इसमें 24500 का लेवल देखने को मिल सकता है। जब तक यह 23800 के नीचे नहीं जाता इसमें गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 2:28 PM
Market Insight : रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी राय देते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि इस स्टॉक में आज काफी अच्छा मूव देखने को मिला। इसमें 50 डे मूविंग एवरेज से तेजी आई है। यह तेजी अच्छे वॉल्यूम के साथ आई है। ऐसा लगता है कि इस स्टॉक में कई हफ्तों से जो अंडर परफॉर्मेंस है वह कैच अप होती हुई दिखेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market Insight : US-ईरान के बीच पॉजिटिव बातचीत और कच्चे तेल के 80 डॉलर के नीचे आने से बाजार में रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24100 के पार दिख रहा है। साथ ही बैंक निफ्टी में भी तेजी है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रौनक है। IT और ऑयल गैस शेयरों में जोरदार तेजी है। ये दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। टेक्निकली देखें तो निफ्टी लगातार तीसरे दिन 100 डेमा की ट्रेजेक्टरी में ट्रेड कर रहा है। निफ्टी ने काफी लंबा टाइम 100 डेमा के आसपास ट्रेड कर रहा। तो क्या हम इस क्लस्टर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं?

    इसके जवाब में जेएम फाइनेंशियल्स के राहुल शर्मा ने कहा कि पिछले हफ्ते निफ्टी का ओवरऑल टेक्सचर काफी बुलिश था। आगे हमें इसमें और तेजी दिखने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इसमें 24500 का लेवल देखने को मिल सकता है। जब तक यह 23800 के नीचे नहीं जाता इसमें गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि ऑटो शेयर काफी अच्छे लग रहे हैं। आइशर मोटर्स का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। स्टॉक ने पिछले चार-पांच दिन के कंसोलिडेशन के बाद आज एक ब्रेकआउट दिया है। वॉल्यूम्स भी काफी अच्छे रहे है। इस स्टॉक में हमें पोजीशनल बेसिस पर 8000 रुपए तक के लक्ष्य हासिल हो सकते हैं।

    राहुल शर्मा ने आगे कहा कि जो दूसरा अच्छा सेटअप है वो फाइनशियल स्पेस से है,क्योंकि फाइनशियल्स बाजार कोलीड कर रहे हैं। ऐसे में Aditya Birla Capital का सेटअप हमें काफी अच्छा लग रहा। आज के सेशन में स्टॉक ने एक हॉरिजॉन्टल ब्रेकआउट दिया है और कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि इसमें 400-410 रुपए तक के टारगेट्स Aditya Birla Capital में आते हुए दिख सकते हैं। ऐसे में इसमें 375 रुपए के स्टॉप लॉस रहेगा लॉन्ग पोजीशंस के लिए। वहीं, निफ्टी में ओवरऑल बाय ऑन डिप की रणनीति रखें। आने वाले पांच से छह सेशंस में इसमें 24500 का टारगेट मिल सकते हैं।


    रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी राय देते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि इस स्टॉक में आज काफी अच्छा मूव देखने को मिला। इसमें 50 डे मूविंग एवरेज से तेजी आई है। यह तेजी अच्छे वॉल्यूम के साथ आई है। ऐसा लगता है कि इस स्टॉक में कई हफ्तों से जो अंडर परफॉर्मेंस है वह कैच अप होती हुई दिखेगी। इस तेजी में शेयर 1400 रुपए तक जा सकता है। 1300-1305 रुपए का शुक्रवार का लो इस शेयर के लिए अच्छे सपोर्ट का काम करेगा। इस स्टॉक में 1300-1305 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1400 रुपए तक के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।

    GRSE Shares Price : सरकार से मिला नवरत्न का दर्जा, GRSE का शेयर लगभग 5% बढ़कर 1 महीने से ज्यादा के हाई के करीब

    उन्होंने आगे कहा कि अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में एक मूव के बाद थोड़ी सी गिरावट आई। बट इस कूलिंग ऑफ के बाद इस ग्रुप के स्टॉक्स में अदाणी एंटरप्राइज का सेटअप काफी अच्छा दिख रहा है। फ्राइडे के सेशन में इसमें काफी अच्छा टेक्निकल सेटअप था। यह स्टॉक लगातार अपने पांच दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है और ऐसा लगता है कि इस शेयर में 3200 रुपए तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। यह स्टॉक आज 3000 रुपए के ऊपर सस्टेन भी कर रहा है। इनफैक्ट यह लगातार तीसरा सेशन है जब यह शेयर 3000 रुपए के ऊपर स्टॉक सस्टेन कर रहा है। ऐसे में लगता है कि इस स्टॉक में हमें मोमेंटम देखने को मिलेगा। वैसे पूरा अदाणी पैक ही वेल पोजीशंड है। अदाणी एंटरप्राइज में 2950 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।