Jio का 84 दिनों का सुपरहिट प्लान, सिम एक्टिव रखने का एक दिन का खर्च सिर्फ 5 रुपये

Reliance Jio Plans: अगर जियो के ग्राहक लंबी वैलिडिटी का प्लान देख रहे हैं तो 84 दिनों का प्लान आपके काम आ सकता है। जियो का 395 रुपये का प्लान है जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। ये जियो के सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है। अगर आप भी जियो प्रीपेड ग्राहक हैं और 3 महीने वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये बेस्ट प्लान साबित हो सकता है

अपडेटेड Dec 16, 2023 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Jio Plans: अगर जियो के ग्राहक लंबी वैलिडिटी का प्लान देख रहे हैं तो 84 दिनों का प्लान आपके काम आ सकता है।

Reliance Jio Plans: अगर जियो के ग्राहक लंबी वैलिडिटी का प्लान देख रहे हैं तो 84 दिनों का प्लान आपके काम आ सकता है। जियो का 395 रुपये का प्लान है जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। ये जियो के सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है। अगर आप भी जियो प्रीपेड ग्राहक हैं और 3 महीने वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये बेस्ट प्लान साबित हो सकता है।

रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान (Jio Rupees 395 Recharge Plan)

रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान उन ग्राहकों क लिए है जो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को कुल 6GB का डेटा मिलेगा। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 1,000 SMS फ्री मिलेंगे। आपके डेटा प्लान की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।


जियो के 84 दिनों के प्लान के फायदे

जियो के 395 रुपये प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और SMS के अलावा अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसमें Jio Tv, Jio Cinema का एक्सेस और Jio क्लाउड का एक्सेस मिलता है। अगर आपका फोन और एरिया में 5G है तो आपको इस प्लान में 5जी की सर्विस भी मिलेगी। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो अपने लिए लंबे टाइम का प्लान देख रहे हैं।

Daily Voice : भारत और अमेरिका के चुनावों पर बाजार की रहेगी नजर, टेक्नोलॉजी शेयर अब पकड़ेंगे रफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।