Jio: रिलायंस जियो ने अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन्हीं में से एक है 895 रुपये का प्लान, जो 336 दिनों यानी पूरे 11 महीने की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो JioPhone या Jio Bharat Phone जैसे फीचर फोन्स का इस्तेमाल करते हैं।
इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि यह लंबे समय तक सिम को एक्टिव रखने के साथ-साथ कॉलिंग और इंटरनेट का बेसिक इस्तेमाल भी कवर करता है। हालांकि, अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं तो यह प्लान आपके लिए नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ फीचर फोन यूजर्स के लिए ही वैलिड है।
क्या-क्या मिलेगा 895 रुपये के प्लान में?
इस प्लान में यूजर्स को सभी लोकल और STD नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हर 28 दिन पर 50 SMS और 2GB डेटा दिया जाता है। पूरे 336 दिनों में कुल 24GB डेटा मिलता है। यह डेटा उन यूजर्स के लिए ठीक है जो इंटरनेट इस्तेमाल कम करते हैं। जो लोग जैसे ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया, चैटिंग और ईमेल चेक करने जैसे काम कम करते हैं, उनके लिए ये प्लान बेस्ट है।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म प्लान
जिनके पास स्मार्टफोन है, उनके लिए Jio के पास कुछ सालभर चलने वाले प्लान्स भी हैं।
OTT एक्सेस: दो सब्सक्रिप्शन शामिल
कॉलिंग और SMS: पहले जैसे ही
फर्क बस इतना है कि इसमें FanCode OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता
कुल मिलाकर, अगर आप JioPhone या Bharat Phone जैसे फीचर फोन यूज करते हैं और कम खर्च में लंबा चलने वाला प्लान चाहते हैं, तो 895 रुपये का यह प्लान आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। वहीं स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी सालभर के किफायती और डेटा-पैक्ड ऑप्शन मौजूद हैं।