Get App

JioBlackRock AMC का नया फंड! इक्विटी और डेट में निवेश करेगा, NFO 11 सितंबर से खुलेगा

JioBlackRock Balanced Advantage Fund: JioBlackRock AMC का नया फंड 11 सितंबर से NFO के लिए खुलेगा। यह बाजार की स्थिति के हिसाब से इक्विटी और डेट में निवेश बदलेगा। फंड में SIP, STP और SWP की सुविधा भी मिलेगी। जानिए इस फंड की पूरी जानकारी।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 6:51 PM
JioBlackRock AMC का नया फंड! इक्विटी और डेट में निवेश करेगा, NFO 11 सितंबर से खुलेगा
इस फंड का बेंचमार्क Nifty 50 Hybrid Composite Debt 50:50 Index (TRI) होगा।

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए JioBlackRock Asset Management नया फंड लेकर आया है। कंपनी ने JioBlackRock Balanced Advantage Fund लॉन्च किया है। यह फंड बाजार की स्थिति के हिसाब से इक्विटी और डेट में अपना निवेश बदलता रहेगा। इसका NFO 11 सितंबर से खुलेगा।

इक्विटी और डेट में बदलता रहेगा निवेश

इस फंड का लक्ष्य लंबे समय में पैसा बढ़ाना है। साथ ही इनकम देने की कोशिश भी होगी। इसके लिए फंड इक्विटी और डेट में निवेश का अनुपात बदलता रहेगा। फंड हाउस कई मार्केट इंडिकेटर्स को देखेगा। बाजार की स्थिति के हिसाब से इक्विटी और डेट में निवेश घटाया या बढ़ाया जाएगा।

इक्विटी में निवेश का तय तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें