साल 2022 में रेस्टोरेंट, स्कूल, हॉबी क्लास, अस्पताल को सबसे ज्यादा किया गया सर्च, Just Dial की रिपोर्ट में आया सामने

देशभर में तेजी से हो डिजिटलीकरण ने भारत के बड़े शहरों और छोटे शहरों के बीच की खाई को पाट दिया है। लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल (Just Dial) ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सर्विस की लिस्ट जारी की है। इसमें टॉप 10 लिस्ट में स्कूल, हॉबी क्लास, रेस्तरां, अस्पताल, PG सर्विस, ब्यूटी पार्लर, हॉस्टल, कार किराए पर लेना, होटल और ट्यूटोरियल आदि शामिल है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 6:37 PM
Just Dial ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सर्विस की लिस्ट जारी की है।

देशभर में तेजी से हो डिजिटलीकरण ने भारत के बड़े शहरों और छोटे शहरों के बीच की खाई को पाट दिया है। लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल (Just Dial) ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सर्विस की लिस्ट जारी की है। इसमें टॉप 10 लिस्ट में स्कूल, हॉबी क्लास, रेस्तरां, अस्पताल, PG सर्विस, ब्यूटी पार्लर, हॉस्टल, कार किराए पर लेना, होटल और ट्यूटोरियल आदि शामिल है। साल 2022 में टॉप-10 लोकल सर्च किये जाने वाले टॉपिक में यह शामिल है।

इन शहरों में बढ़ी सर्च

जस्ट डायल ने अपनी सालाना सर्च रिपोर्ट How India Searched in 2022 में कहा कि जब सर्विस को ढूंढने की बात आती है, तो छोटे शहरों में भी लोग इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं। साल 2022 में इन छोटे शहरों में सर्च की संख्या बड़े शहरों की तुलना में डबल थी। रिपोर्ट के लिए जस्ट डायल ने आठ बड़े शहरों, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद के 700 छोटे शहरों के डेटा पर सर्वे किया है। ये सर्वे साल 2022 की सर्च के आधार पर निकाला गया है।


साल 2022 में इन सर्विस को सबसे ज्यादा किया गया सर्च

सर्वे में कहा गया है कि साल 2022 काफी बदलाव वाला साल साबित हुआ है। इसकी शुरुआत देश में तीसरी COVID-19 लहर के साथ हुई और धीरे-धीरे लगभग सभी महामारी से जुड़े प्रतिबंध हटने के बाद बढ़ रहा है। यही कारण है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैवल सेगमेंट में सर्च बढ़ने लगा है जो अर्थव्यवस्था के सामान्य होने का संकेत भी दे रहा है। सर्वे में यह भी कहा गया कि जैसे-जैसे कोविड के मामलों में गिरावट आई, भारतीयों ने टूर ऑपरेटरों, विदेशी मुद्रा एजेंटों, किराए पर बंगलों और रिसॉर्ट्स की मांग में 2 गुना बढ़ोतरी देखी। इस साल में होटलों की खोज में 40 प्रतिशत और किराये की कारों के लिए 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

छोटे शहर के लोग ज्यादा कर रहे हैं सर्च

जस्ट डायल की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजी से डिजिटलीकरण ने भारत के बड़े शहरों और छोटे शहरों और शहरों के बीच की खाई को पाट दिया है। 2022 में भारत के छोटे कस्बों और शहरों में सर्विस को ऑनलाइन ढूंढने का काम बड़े पैमाने पर किया गया। बड़े शहरों की तुलना में 2 गुना खोज छोटे शहरों में की गई। साल 2021 में यह बड़े शहरों की तुलना में 1.6 गुना था। इससे पता चलता है कि छोटे शहर और तेजी से ऑनलाइन हो रहे हैं। इसी डिमंड को पूरा करने का काम जस्ट डायल कर रहा है।

बजट 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट की खबर नहीं होगी मिस, आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी हर जानकारी, जानिए कैसे" href="https://hindi.moneycontrol.com/news/business/budget/budget-2023-you-will-get-every-big-thing-of-union-budget-on-mobile-app-know-why-1024401.html" target="_blank">बजट 2023 : निर्मला सीतारमण के बजट की खबर नहीं होगी मिस, आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी हर जानकारी, जानिए कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।