पश्चिम बंगाल में बेटियों के लिए राज्य सरकार ने कन्या श्री प्रकल्प योजना (Kanyashree Prakalp Scheme) की शुरूआत साल 2013 में शुरु की गई थी। आज इस योजना का डंका विदेशों में भी बज रहा है। सीएम ममता बनर्जी की यह अतिमहत्वकांक्षी योजना है। साल 2017 में इस योजना को संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations organisation) ने सम्मानित किया। इस योजना के तहत, सरकार स्कूली छात्राओं को स्कॉलरशिप (Scholarships) दी जाती है।
 
इस योजना में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जाती है। मसलन कोख में कन्या भ्रूख हत्या में कमी, बाल तस्करी की दर में गिरावट और स्कूल जाने वाली छात्राओं में खासा इजाफा देखा गया है। यानी इस योजना का मकसद पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लड़कियों की स्थिति और उनके कल्याण के लिए की गई है। साथ ही योजना के तहत कोशिश यह की गई है कि 18 साल के पहले बेटियों का विवाह ना हो पाए। 

पश्चिम बंगाल के महिला और बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) के मुताबिक, साल 2013 में इसकी शुरुआत की गई थी, साल 2017 तक इस मद में 7,588.90 करोड़ रुपये दिए गए और 7,237.28 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस योजना में 57 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और 56 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे-सीधे लाभ मिलने लगा। उत्तर चौबीस परगना में सबसे अधिक 5,49,415 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

किसे मिलता है लाभ

यह खास तौर से उन परिवारों के लिए हैं जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। इस योजना में बेटियों को सालाना स्कॉलरशिप के तौर पर एक हजार रुपये के साथ 25,000 रुपये एकमुश्त दिए जाते हैं। यह 13 से 18 साल की लड़कियों को दिया जाता है। 
 
योजना का लाभ पाने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की है जरूरत

आपका रेजीडेंस सार्टिफिकेट, स्कलू के सभी डॉक्यूमेंट्स, आयु प्रमाण (एज सार्टिफिकेट), आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक की डिटेल देनी होगी।

ऐसे करें अप्लाई

अगर आपके पास योजना से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स हैं। तो आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्कूल से ही फॉर्म लेना होगा। फॉर्म 3 हिस्सों में होगा। पूरी जानकारी भरने के बाद आप हेड मास्टर ऑफिस में जमा कर दीजिए। बाद में आपके फॉर्म कन्या श्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।