Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हुई 20% की बढ़ोतरी, इतना बढ़कर आएगा वेतन

Salary Hike: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने राज्य में कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) और बिजली आपूर्ति कंपनियों (ESCOMs) के कर्मचारियों के वेतन में 20% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 11:49 AM
Salary Hike: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।

Salary Hike: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने राज्य में कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) और बिजली आपूर्ति कंपनियों (ESCOMs) के कर्मचारियों के वेतन में 20% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार के कर्मचारी वेतन में डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

इन कर्मचारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी

वेतन रिवीजन की मांग पर कई बार चर्चा होने के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। सरकार ने केपीटीसीएल और एस्कॉम कर्मचारियों (ESCOM employees) और ट्रांसपोर्ट बिजनेस में वेतन बढ़ाने का फैसला किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट बिजनेस को 15 फीसदी का सैलरी हाइक मिलेगा।


कर्मचारी कर रहे थे सैलरी बढ़ाने की मांग

KPTCL और ESCOM के कर्मचारी काफी समय से सरकार से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीएम बोम्मई के मुताबिक पावर मिनिस्टर वी सुनील कुमार और कर्मचारियों के बीच दो से तीन दिनों तक बातचीत हुई थी। बोम्मई ने कहा कि वह 20 प्रतिशत वेतन में रिवीजन के लिए सहमत हैं और इसे लेकर जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।

इनका भी बढ़ेगा वेतन

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों में ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इस पर भी आदेश जारी किए जाएंगे। कर्नाटक सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि वेतन में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Adani Group के तीन कंपनियों की निगरानी खत्म, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।