Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। करवाचौथ का त्योहार हिंदू महीने के हिसाब से कार्तिक में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। करवा चौथ बुधवार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं पूरा दिन खाना नहीं खाती और पानी नहीं पीती। चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। व्रत तोड़ने के लिए उनके पति उन्हें भोजन का एक निवाला और एक घूंट पानी खिलाते हैं। इसलिए चंद्रमा को देखना करवा चौथ व्रत का एक महत्वपूर्ण भाग है। यही कारण है कि भारत के प्रमुख शहरों में पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय का समय की जानकारी दे रहे हैं।