Personal Loan लेने से पहले जरूर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है भारी नुकसान!

Personal Loan के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होना चाहिए सामान्य तौर पर लोगों का 700+ का क्रेडिट स्कोर बेहतर माना जाता है खराब क्रेडिट स्कोर होने पर लोन मिलने में दिक्कतें आती हैं

अपडेटेड Feb 10, 2024 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पर्सनल लोन पर सभी बैंकों की ब्याज दरें अलग-अलग हैं।

Loan: आज के दौर में लोगों को पैसों की भी कई बार जरूरत पड़ जाती है। लोगों के पास जरूरत के वक्त इतना फंड मौजूद नहीं होता है कि वो अपने खर्चे पूरे कर सकें। ऐसे में लोगों को लोन की भी जरूरत रहती है। इसके लिए लोग बैंकों से पर्सनल लोन का भी सहारा लेते हैं। हालांकि अगर आपको पर्सनल लोन की दरकार हो तो कुछ पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ अहम चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...

क्रेडिट स्कोर

लोन तभी मिलता है, जब आपका क्रेडिट स्कोर काफी अच्छा होता है। वहीं क्रेडिट स्कोर तब अच्छा होता है, जब पहले लिए गए लोन का भुगतान समय पर किया गया हो। ऐसे में आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होना चाहिए। सामान्य तौर पर लोगों का 700+ का क्रेडिट स्कोर बेहतर माना जाता है। खराब क्रेडिट स्कोर होने पर लोन मिलने में दिक्कतें आती हैं।


स्थिर इनकम

लोन लेने से पहले इस बात का ध्यान भी रखें कि बैंक या फाइनेंशियल संस्था आपकी आय भी देखती है और ये भी देखती है कि आपकी आय स्थिर है या नहीं। ऐसे में जल्दी-जल्दी नौकरी छोड़ने से बचें। साथ ही स्थिर आय कैसे हासिल हो सके, ये सुनिश्चित करें। आय अगर अस्थिर है तो बैंक लोन देने से मना भी कर सकता है।

खर्च का ध्यान

लोन देने वाली संस्था ये भी नोटिस करती है कि आपके खर्चे कितने है या पहले से तो कई लोन नहीं चल रहा है। साथ ही आपकी आय भी देखती है कि महीने के खर्च करने के बाद कितनी इनकम बचती होगी। इसको ध्यान में रखकर ही पर्सनल लोन अप्रूव किया जाता है। ऐसे में अपने खर्चों को भी काबू में रखें।

ब्याज रेट की तुलना

अलग-अलग बैंकों की ओर से पर्सनल लोन पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर की जाती है। इसमें इस बात का ध्यान रखें कि केवल एक ही जगह से ब्याज दर चेक न करें बल्कि अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर चेक करें और उनका आंकलन कर लोन के लिए आगे बढ़ें। कम ब्याज दर के चलते कम ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।