किसान आंदोलन से उत्तर भारत के राज्यों को रोजाना 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCI) ने कहा कि किसान आंदोलन के लंबा चलने से उत्तर भारत के राज्यों के व्यापार और उद्योग को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंच सकता है। उद्योग मंडल का कहना है कि किसान आंदोलन से रोजगार को भारी नुकसान होने की आशंका है और इससे प्रतिदिन 500 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान होगा।
