ज्यादा फंड्स में निवेश का मतलब ये कतई नहीं होता कि आपको ज्यादा मुनाफा मिल जाएगा। पोर्टफोलियो में कितने फंड्स रखें। योर मनी में आज जानेंगे अच्छे फंड्स के चुनाव का फंडा। इसके अलावा आज बताएंगे, कि किस तरह छोटे-छोटे निवेश से आप मोटा पैसा बना सकते हैं। योर मनी से पूछें गये आपके सवाल पर एक्सपर्ट और Roongta Securities के हर्षवर्धन रुंगटा फाइनेंशियल प्लानिंग की सही दिशा बताएंगे।

सवालः मेरी उम्र 28 साल है। मैंने 30,000 रुपये प्रतिमाह का निवेश किया है। इनसे मुझे कई फंड में निगेटिव रिटर्न मिला है।

मेरा मौजूदा पोर्टफोलियो इस प्रकार  है

फंड                                                                                 एसआईपी

ABSL Equity Advantage                                               6000 रुपये
Kotak emerging equity scheme regular plan growth    2000 रुपये
Kotak equity opportunity fund regular plan growth      6000 रुपये
Kotak standard multicao fund regular plan growth      6000 रुपये
SBI bluchip fund regular plan growrh                        10000 रुपये

हर्षवर्धन रुंगटा की सलाह: इक्विटी में कई बार निगेटिव और फ्लैट रिटर्न मिलता है। बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं बल्कि SIP के जरिए निवेश जारी रखें। इसके अलावा ABSL Equity Advantage, Kotak Equity Opportunities फंड से निकल जाएं। इसके साथ ही Kotak Standard Multicap Fund से भी निकल जाएं।

आपका नया पोर्टफोलियो इस प्रकार हो


Kotak Standard MultiCap Fund : 6,000/- रुपये (बरकरार रखें)

SBI Bluechip fund : 10,000/- रुपये (बरकरार रखें)

Canara Robeco Emerging Equity Fund : 6,000/- रुपये

Kotak Emerging Equity Fund : 2,000/- रुपये (बरकरार रखें)

ICICI Multi Aseet Fund : 6,000/- रुपये


सवालः मैंने 2015 से कई फंड्स में निवेश किया है। पत्नी और खुद के नाम पर निवेश करके रखा है। इन फंड्स को लेकर मुझे अपनी सलाह दें।

मेरा मौजूदा पोर्टफोलियो इस प्रकार हैः

Kotak standerd multicap fund : 2000 रुपये
Franklin india smaller companies fund : 1500 रुपये
Hdfc mid cap opportunites fund : 2000 रुपये
Reliance small cap fund : 1500 रुपये
Sbi blue chip fund : 2000 रुपये
Sundram select midcap : 1000 रुपये
ADITYA Birla sun life  equaty fund : 1500 रुपये
Dsp black rock tax saver fund : 1000 रुपये

Icici prudential value discoveryfund : 1000 रुपये 
L&t india Mid cap : 1500 रुपये
Mirae asset emerging blue chip fund : 2000 रुपये
Rilance large cap : 2000 रुपये

Hdfc small cap : 1500 रुपये
Axis bluchip fund : 2000 रुपये
Reliance multi cap fund : 1500 रुपये
Mirae large cap fund : 1000 रुपये
 


हर्षवर्धन रुंगटा की सलाह

सबसे पहले तो 25000 प्रति माह निवेश निवेश के लिए 16 फंड जरूरी नहीं है। ज्यादा फंड्स में निवेश से अच्छा कुछ अच्छें फंड को चुनें।

आपका नया पोर्टफोलियो इस प्रकार होना चाहिए

आपके 25000 रुपयों को इन स्कीमों में निवेश करो। सभी 5 स्कीम आपको पोर्टफोलियो में शामिल भी नहीं हैं। इसलिए इन पांच स्कीमों से प्रत्येक में 5000 का निवेश करें

Axis Bluechip Fund : 5000 रुपये
ICICI Value Discovery Fund : 5000 रुपये
Kotak Standard MultiCap Fund : 5000 रुपये
Mirae Asset Emerging Bluechip fund : 5000 रुपये
Hdfc Mid Cap opportunity Fund : 5000 रुपये