Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के दौरान जनधन खाता (Jan Dhan Accounts) गरीबों का सहारा बना है। इस दौरान सरकार ने 20 करोड़ से ज्यादा महिला जनधन अकाउंट होल्डर्स के अकाउंट में 1,500 रुपए ट्रांसफर किए हैं। SBI की एक रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के दौरान जनधन अकाउंट खुलवाने की दर में 60 फीसदी की तेजी आई है। ऐसे में अगर आप भी अपने सेविंग अकाउंट को जनधन अकाउंट में बदलना चाहते हैं तो बहुत सरल उपाय है। इसमें आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।

कैसे बदले सेविंग अकाउंट को जनधन में

अगर आप अपने सेविंग अकाउंट को जनधन में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फॉर्म भरना होगा। ये फॉर्म आपको ब्रांच में जाकर भरना होगा। उस फॉर्म में आप अकाउंट के एवज में RuPay कार्ड के लिए अप्लाई कर दीजिए। जैसे ही आप फॉर्म सब्मिट करेंगे। इसके बाद आपका सेविंग अकाउंट जनधन अकाउंट में बदल जाएगा।

जनधन अकाउंट के फायदे

जनधन खाते में ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ-साथ रुपे डेबिट कार्ड भी मुहैया कराया कराया जाता है। जिससे वो अकाउंट में पैसे निकलवा सकता है या खरीदारी कर सकता है। इस डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंट इंश्योरेंस फ्री में मिलता है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत सीधे जनधन अकाउंट में फंड ट्रांसफर किया जाता है। प्रति परिवार, सिर्फ एक अकाउंट में 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। 30,000 रुपये तक लाइफ कवर, जो कि अकाउंट होल्डर्स की मौत होने पर योग्य शर्तें पूरी करने पर मिलता है। जनधन अकाउंट के जरिए इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदना बेहद आसान है। मिनिमम बैलेंस रखने का कोई टेंश नहीं है।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।