कोरोना वायरस की वजह से लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से बच रहे हैं। ऐसे में अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India -SBI) ने इंस्टा सेविंग बैंकिंग अकाउंट (Insta Saving Bank Account) को फिर से लॉन्च किया है। इसमें अकाउंट खोलने के लिए किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे तुरंत ऑनलाइन खोला जा सकता है। मतलब यह कागज रहित होगा।
