CNG गैस से चलने वाली गाड़ियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आजकल पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। एक अनुमान के आधार पर इन दिनों पेट्रोल डीजल की खपत के बाद CNG गैस का ही नंबर आता है। यानी CNG गैस की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप CNG Gas Station खोल लेते हैं तो हो सकता है कि आपका भविष्य बदल जाए। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए थोड़ा मोटी रकम की जरूरत पड़ती है, लेकिन इसमें कमाई भी लाखों में होती है। देश में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इस बिजनेस से लाखों रुपये महीना कमा रहे हैं।
क्या है CNG
इसका फुल फॉर्म नाम Compressed Natural Gas है। यह एक प्रकार की प्राकृतिक गैस है। जो वाहनों में पेट्रोल-डीजल के बाद सबसे अच्छा विकल्प है। इस गैस से प्रदूषण न के बराबर होता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सस्ती है।
जानिए CNG गैस पंप किसे खोलने की मिल सकती है मंजूरी
CNG गैस पंप खोलने के लिए कोई भी भारत का नागरिक अप्लाई कर सकता है। अप्लाई करने वाले की उम्र 21-55 साल के बीच होना चाहिए। साथ ही उसकी एजूकेशन 10 वीं पास अनिवार्य है। जिन लोगों को बिजनेस और सुरक्षा नियमों की जानकारी है, उन्हें वरीयता दी जाती है।
CNG गैस पंप खोलने के लिए जमीन के बारे में जानकारी
किसी भी पेट्रोल पंप या फिर CNG पंप खोलने के लिए सबसे जरूरी चीज जमीन है। जो भी आपके पास जमीन है, उसमें किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। अगर आपके पास जमीन नहीं है तो आपके पास जमीन मालिक से नो ऑब्जेक्शन सार्टिफिकेट (NOC) होना चाहिए। अगर आपने जमीन लीज पर ली है तो एग्रीमेंट होना जरूरी है। साथ ही रजिस्टर्ड सेल डीड भी होना चाहिए। इसे खोलने के लिए छोटे वाहनों के लिए 700 स्कवायर मीटर जमीन की जरूरत होती है। इसके साथ फ्रंट में 25 मीटर जगह होनी चाहिए। वहीं बड़े वाहनों के लिए 1500 स्क्वायर मीटर जमीन और फ्रंट में 50 मीटर जगह जरूरी है।
CNG गैस पंप खोलने में कितना आएगा खर्च
गैस पंप खोलने में होने वाला खर्ज जगह की लोकेशन पर निर्भर करता है। जमीन अगर शहर से दूर हाइवे में है तो थोड़ा कम खर्च आएगा। एक आंकड़े के मुताबिक इसे खोलने में करीब 30-50 लाख रुपये लागत आएगी। इससे अधिक भी लागत आ सकती है।
CNG पंप की डीलरशिप देने वाली कंपनियां
देश में बहुत सी कंपनियां डीलरशिप देने का काम करती है। अगर आप गैस पंप खोलना चाहते हैं तो आप इन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।
महानगर गैस लिमिटेड (MGL)
महानगर नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL)
महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL)
गुजरात स्टेट पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड (GSP)
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (GAIL)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (HPCL)
फायदे और कमाई
CNG से चलने वाले वाहनों से आवाज़ कम आती है। यानी इससे ध्वनि प्रदूषण कम होता है। पेट्रोल डीजल के मुकाबले यह काफी सस्ता पड़ता है। इससे आप सालाना कई लाख रुपये कमा सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
