RBI ने AT 1 बॉन्ड को राइट ऑफ करने का फैसला किया। ऐसे में इन बॉन्ड के धारकों में हाहाकार मच गया। आरबीआई के फैसले से इन बॉन्डों के बारे में भी अनिश्चितता बढ़ गई है, जो अन्य बैंकों द्वारा जारी किए गए इन बॉन्डों की कीमतों में गिरावट का कारण बन रहे हैं। लेकिन अब तमाम विरोध को देखते हुए, भले ही वो निवेशकों द्वारा हो या amc या amfi द्वारा हो rbi ने एक प्रपोजल प्लान पर काम करने का प्रस्ताव सामने रखा है। लकिन बतौर निवेशक और खासकर एक डेट निवेशक आपको एटी 1 बॉन्ड को समझना चाहिए और क्यों इसमें निवेश करना हमेशा फायदा का सौदा नही रह सकता ये योर मनी बतायेगा और साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर एक्सपर्ट फिरोज़ अजीज आपके सवालों के जवाब देंगे।
क्या है AT1 बॉन्ड
इसे टियर 1 बॉन्ड कहा जाता है। ये बिना एक्सपायरी वाले स्थायी बॉन्ड होते हैं। इन्हें Perpetual Bond भी कहते हैं। ये बैंकों की पूंजी की जरूरत पूरा करने में मददगार होते हैं। AT1 बॉन्ड के लिए RBI रेगुलेटर होता है। इसमें नियमित अंतराल पर तय ब्याज दर का भुगतान किया जाता है। इसमें गैर-स्थायी बॉन्ड से ज्यादा ब्याज दर होती है जहां निवेशकों को मूलधन वापस देना जरूरी नहीं होता है। हालांकि पैसे की जरूरत होने पर धारक इसे बेच सकते हैं।
इसमें बॉन्ड जारी करने वाले बैंक को निवेशक वापस नहीं कर सकते हैं लेकिन बैंकों के पास AT1 बॉन्ड को वापस बुलाने का विकल्प होता है। बैंकों ने फिलहाल लगभग 94,000 करोड़ रुपये के AT 1 बांड जारी किए हैं। इसमें से 55,000 करोड़ रुपये PSU बैंकों के हैं और शेष 39,000 करोड़ रुपये निजी बैंकों के हैं।
4 बडे बैंको के AT 1 बॉन्ड में निवेश
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के AT 1 बॉन्ड में निवेश
Aditya Birla MF 705 करोड़
Axis MF 126 करोड़
Franklin Templeton MF 101 करोड़
HDFC MF 3495 करोड़
ICICI PRU 1506 करोड़
Kotak MF 413 करोड़
Nippon MF 366 करोड़
SBI MF 767 करोड़
UTI MF 481 करोड़
अन्य 774 करोड़
कुल 8735 करोड
ICICI BANK के AT 1 बॉन्ड में निवेश
Aditya Birla MF 88 करोड़
Axis MF 22 करोड़
Franklin Templeton MF 123 करोड़
HDFC MF 465 करोड़
ICICI PRU 2284 करोड़
Kotak MF 449 करोड़
SBI MF 682 करोड़
अन्य 236 करोड़
कुल 4349 करोड
AXIS BANK के AT 1 बॉन्ड में निवेश
HDFC MF 656 करोड़
ICICI PRU 3066 करोड़
IDFC MF 66 करोड़
Kotak MF 61 करोड़
Nippon MF 101 करोड़
SBI MF 177 करोड़
अन्य 73 करोड़
कुल 4198 करोड
BANK OF BARODA के AT 1 बॉन्ड में निवेश
Aditya Birla MF 321 करोड
Axis MF 40 करोड
Franklin Templeton MF 96 करोड
HDFC MF 1209 करोड
IDFC MF 101 करोड
ICICI PRU 177 करोड
Kotak MF 494 करोड
SBI MF 510 करोड
UTI MF 511 करोड
अन्य 251 करोड
कुल 3710 करोड
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
