कॉरपोरेट बॉन्ड पर निवेशक क्यों फिदा हैं। डूबते बाजार में कॉरपोरेट बॉन्ड आपकी मदद कैसे कर सकते हैं। FD या RD से कैसे बेहतर रिटर्न मिलेगा। योर मनी पर कॉरपोरेट बॉन्ड बारीकियां जानिये। बाजार की अनिश्चित चाल में किस फंड पर कितना करें विश्वास? किस तरह के फंड आपके लक्ष्य को पूरा करेंगे। जानिए फंड का फंडा, योर मनी पर एक्सपर्ट Wishfin के CEO & Co-founder, ऋषि मेहरा फाइनेंशियल प्लानिंग की सही दिशा बताएंगे।
कॉरपोरेट बॉन्ड में कमाई
अप्रैल-अगस्त के बीच इस कैटेगरी में 11,324 करोड रुपये जोड़े गए। पिछले 1 साल में कॉरपोरेट बॉन्ड में 8-11 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। इसको डेट फंड में चल रही डिफॉल्ट और डाउनग्रेड का फायदा मिला है। कॉरपोरेट बॉन्ड में क्रेडिट रिस्क नहीं होता है। कॉरपोरेट बॉन्ड का निवेश AA+ रेट के पेपर में होता है।
इसमें कंपनियों के जरिए जारी किए गए डिबेंचर में निवेश किया जाता है। इसमें मध्यम से लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहिए। डेट फंड में रणनीति बनाने के लिए अच्छा विकल्प है। पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने पर जोर देना चाहिए।
कॉरपोरेट बॉन्ड में कमाई
FUND 1 साल में रिटर्न
HDFC Corporate Bond 11.55 प्रतिशत
ICICI Pru Corporate Bond 10.06 प्रतिशत
Franklin India Corporate Debt 10.91 प्रतिशत
सवाल: मेरी उम्र 34 साल है और मेरी आय 1 लाख रुपये प्रति महीना है। मेरा निवेश 10,000 रुपये प्रति महीना है और उसमें 10% की बढ़ोतरी हर साल करता हूं। मैने 70 लाख का होम लोन लिया है जिसकी EMI- 55,000 रुपये प्रति महीना है।
मेरा लक्ष्य कैसे हो पूरा
मुझे होम लोन री-पेमेंट के लिए 10 साल में 25 लाख रुपये चाहिए। शादी के लिए 20 साल में 25 लाख चाहिए। रिटायरमेंट के वक्त 25 साल में 2 करोड़ रुपये चाहिए।
मेरा पोर्टफोलियो इस प्रकार है
फंड राशि
Quantum Long Term Equity 2,000 रुपये
Franklin India Equity 2,000 रुपये
Sundaram Mid Cap 2,000 रुपये
निवेश के लिए स्ट्रैटेजी बताइये। क्या इन फंड्स में निवेश बेहतर है। क्या इस निवेश से लक्ष्य प्राप्त होगा और -2 अच्छे फंड को लेकर सलाह दें।
ऋषि मेहरा की सलाहः आपको निवेश के लिए रणनीति यह है कि आप Franklin India Equity Fund में बने रहे। Quantum Long Term Equity, Sundaram Mid Cap से निकल जाएं।
आपका नया पोर्टफोलियो इस प्रकार होना चाहिए
फंड राशि
Franklin India Equity 2,000 रुपये
DSP Midcap 2,000 रुपये
SBI Small Cap 2,000 रुपये
इसके अलावा इन शेयरों में नया निवेश करें
Aditya Birla Sunlife Equity
Kotak Standard Multicap Fund
