Kotak Mahindra बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब इन एफडी पर मिलेगा ज्यादा फायदा

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD और 2 से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। नई दरें आज 10 फरवरी से 2023 से लागू हो गई है

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 5:29 PM
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है।

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD और 2 से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। नई दरें आज 10 फरवरी से 2023 से लागू हो गई है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को 2.75 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत


15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.40 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

कोटक बैंक ने इन एफडी पर बढ़ाया ब्याज। कोटक बैंक ने इन एफडी पर बढ़ाया ब्याज।

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद FD पर बढ़ा ब्याज

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं।

Paytm में खत्म हुई चीनी कंपनी की हिस्सेदारी, Alibaba ने बेच दिए अपने पूरे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।