आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने बुधवार सुबह दावा किया कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों की एक टीम ने उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची है। कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पंजाब पुलिस किस मामले में कुमार के घर गई थी। कुमार विश्वास गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित सेक्टर-चार में रहते हैं।
