Get App

क्या KYC अपडेट के लिए आपको कोई फोन या एसएमएस आया है? जानिए ऐसे फ्रॉड का शिकार बनने से कैसे बचा जा सकता है

RBI को KYC अपडेट्स के नाम पर फ्रॉड होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। फ्रॉड करने वाले व्यक्ति को डराते हैं कि केवायसी अपडेट नहीं होने पर उनका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा। फिर, वे व्यक्ति से व्यक्तिगत जनकाररियां मांग लेते हैं। कुछ ही देर में व्यक्ति के अकाउंट से पैसे निकल जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 5:23 PM
क्या KYC अपडेट के लिए आपको कोई फोन या एसएमएस आया है? जानिए ऐसे फ्रॉड का शिकार बनने से कैसे बचा जा सकता है
एक्सपर्ट का कहना है कि केवायसी अपडेट्स से जुड़ी कॉल और एसएमएस से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये फर्जी हैं।

क्या आपको KYC डिटेल अपडेट से जुड़ी किसी बैंक की कॉल आई है या एसएमएस मिला है? कई लोगों को बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस की कॉल आ रही हैं या एसएमएस मिल रहे हैं। इनमें उनसे केवायसी कंप्लायंस के लिए पर्सनल डिटेल मांगी जा रही है। ये सभी कॉल और एसएमएस फर्जी हैं। Rubix Data Science के फाउंडर कौशल संपत ने बताया कि ऐसी कॉल और एसएमएस से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये फर्जी हैं। RBI को इस महीने केवायसी अपडेशन की आड़ में फ्रॉड के मामलों की कई शिकायत मिली हैं। इसके बाद आरबीआई इस बारे में विज्ञापन और मैसेजिंग के के जरिए लोगों को सावधान रहने को कह रहा है।

व्यक्ति को बैंक अकाउंट बंद हो जाने की चेतावनी दी जाती है

संपत ने कहा, "केवायसी फ्रॉड का तरीका चाहे जो है, इसमें ग्राहकों को डराया जाता है। फिर उनसे उनकी व्यक्तिगत जानकारियां मांगी जाती है। लॉग-इन आईडी तक मांगा जाता है।" उन्होंने कहा कि व्यक्ति के बारे में संवेदनशील जानकारियां मिलते ही स्कैमर्स ग्राहक के बैंक या इनवेस्टमेंट अकाउंट में सेंध लगाते हैं। वे अनअथॉराइज्ड ट्रांजेक्शन करते हैं। ज्यादातर मामलों में स्कैमर्स खुद को बैंक एंप्लॉयीज की तरह पेश करते हैं। वे ग्राहक को बताते हैं कि पर्सनल डिटेल नहीं देने पर उनका अकाउंट फ्रीज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Scam Alert: ऑनलाइन फर्जीवाड़े से बचने की 5 खास टिप्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें